Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अब तक बनाए गए 10.18 करोड़ से अधिक किसान पहचान पत्र, सरकार ने राज्यसभा में दी जानकारी

    8 hours ago

    1

    0

    नयी दिल्ली, 24 जुलाई कृषि मंत्रालय ने शुक्रवार को राज्यसभा को बताया कि सब्सिडी के प्रत्यक्ष अंतरण और तकनीकी परामर्श को सुव्यवस्थित करने के लिए अब तक 10.18 करोड़ से अधिक किसान पहचान पत्र बनाए जा चुके हैं। कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने एक सवाल के लिखित जवाब में उच्च सदन को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सब्सिडी के प्रत्यक्ष अंतरण और तकनीकी परामर्श को सुव्यवस्थित करने के लिए 20 जुलाई 2026 तक 10.18 करोड़ से अधिक किसान पहचान पत्र बनाए गए हैं।उन्होंने कहा कि राज्य किसानों के जीवन को सुगम बनाने के लिए किसान पहचान पत्र (आईडी) का इस्तेमाल कर रहे हैं। ठाकुर ने कहा कि इससे प्रत्यक्ष लाभ अंतरण योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद, ऋण सुविधा आदि के एकीकरण में आसानी होती है। आंकड़ों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में 2.43 करोड़ से ज़्यादा किसान पहचान पत्र बनाए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    युवाओं की एकजुट ताकत और आंदोलन के कारण टूटी प्रधानमंत्री की चुप्पी: टीकाराम जूली
    Next Article
    मोदी सरकार के 'मिस्टर डिपेंडेबल', आखिर क्यों धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देंगे? वजह समझिए!

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment