Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपीयूएमएस फार्मेसी को राष्ट्रीय पहचान:सैफई की फैकल्टी ऑफ फार्मेसी को QCI से 'A' ग्रेड: यूपी में चौथा और देश में 29वां स्थान मिला

    1 hour ago

    1

    0

    इटावा स्थित उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (यूपीयूएमएस), सैफई की फैकल्टी ऑफ फार्मेसी ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया (QCI) की ओर से जारी रेटिंग में फैकल्टी ऑफ फार्मेसी को 'A' ग्रेड प्रदान किया गया है। इसके साथ ही संस्थान ने उत्तर प्रदेश में चौथा और देशभर में 29वां स्थान हासिल किया है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार यह उपलब्धि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक प्रयोगशालाओं, बेहतर शोध सुविधाओं और विद्यार्थियों को दिए जा रहे व्यावहारिक प्रशिक्षण का परिणाम है। इस सफलता से विश्वविद्यालय के शिक्षकों, छात्रों और कर्मचारियों में खुशी का माहौल है। कुलपति बोले- टीमवर्क का नतीजा कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह ने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों, शिक्षकों और विश्वविद्यालय प्रशासन के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में आधुनिक लैब, शोध के बेहतर अवसर, अनुभवी शिक्षकों का मार्गदर्शन और उद्योग एवं स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े व्यावहारिक प्रशिक्षण पर लगातार काम किया जा रहा है। इसी वजह से यूपीयूएमएस की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर लगातार मजबूत हो रही है। शिक्षा और शोध में नए मानक स्थापित करने का लक्ष्य कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय भविष्य में भी शिक्षा, शोध और नवाचार के क्षेत्र में नए मानक स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयास करता रहेगा। संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बेहतर व्यावहारिक अनुभव उपलब्ध कराना है। प्रदेश के प्रमुख सरकारी संस्थानों में शामिल यूपीयूएमएस सैफई की फैकल्टी ऑफ फार्मेसी उत्तर प्रदेश के प्रमुख सरकारी फार्मेसी शिक्षण संस्थानों में शामिल है। संस्थान समय-समय पर शिक्षा, शोध और प्रशिक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करता रहा है। QCI की इस रेटिंग ने विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठा को और मजबूत किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कांवड़ मेले में ट्रेन को अतिरिक्त ठहराव:सूबेदारगंज-देहरादून एक्सप्रेस का 3 स्टेशनों पर अस्थायी ठहराव, 30 जुलाई और 13 अगस्त को मिलेगी सुविधा
    Next Article
    फर्रुखाबाद में गंगा चेतावनी बिंदु से 50 सेंटीमीटर नीचे:पक्का घाट तक पहुंचा पानी; अगले कुछ दिनों में जलस्तर और बढ़ने की आशंका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment