Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्रुखाबाद में गंगा चेतावनी बिंदु से 50 सेंटीमीटर नीचे:पक्का घाट तक पहुंचा पानी; अगले कुछ दिनों में जलस्तर और बढ़ने की आशंका

    1 hour ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। शनिवार सुबह गंगा का जलस्तर 136.25 सेंटीमीटर दर्ज किया गया, जो चेतावनी बिंदु से महज 50 सेंटीमीटर नीचे है। बढ़ते जलस्तर के चलते गंगा का पानी शहर के पांचाल घाट स्थित पक्के घाट तक पहुंच गया है। प्रशासन तटवर्ती क्षेत्रों की लगातार निगरानी कर रहा है और संभावित बाढ़ की स्थिति पर नजर बनाए हुए है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार, नरौरा बांध से 48,653 क्यूसेक तथा हरिद्वार से 69,459 क्यूसेक पानी गंगा में छोड़ा गया है। इसके चलते आने वाले दिनों में गंगा के जलस्तर में और बढ़ोतरी होने की संभावना जताई जा रही है। प्रशासन ने संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। तटवर्ती गांवों के करीब पहुंचा गंगा का पानी गंगा का बढ़ता जलस्तर सुंदरपुर और तीस राम की मढ़ैया जैसे तटवर्ती गांवों के निकट पहुंच गया है। इसके कारण सोता नल की धार तेज हो गई है और उसका रुख गांवों की ओर बढ़ने लगा है। इससे ग्रामीणों में कटान की आशंका को लेकर चिंता बढ़ गई है। लोग लगातार नदी की स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। पांचाल घाट पर लाल झंडियां, दूसरी ओर झोपड़ियों में घुसा पानी शहर के पांचाल घाट पर गंगा का पानी पक्के घाट तक पहुंच चुका है। खतरे के निशान को देखते हुए घाट पर लाल रंग की चेतावनी झंडियां लगा दी गई हैं। वहीं गंगा के दूसरी ओर उत्तरी बंधा क्षेत्र में रहने वाले कुछ पांडा परिवारों की झोपड़ियों में भी पानी घुसने लगा है, जिससे वहां रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है। रामगंगा फिलहाल खतरे से नीचे दूसरी ओर रामगंगा नदी का जलस्तर अभी गेज स्तर से नीचे बना हुआ है। खोह, हरेली और रामनगर से रामगंगा में 1,119 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। फिलहाल रामगंगा से तत्काल कोई खतरा नहीं है, लेकिन गंगा के लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपीयूएमएस फार्मेसी को राष्ट्रीय पहचान:सैफई की फैकल्टी ऑफ फार्मेसी को QCI से 'A' ग्रेड: यूपी में चौथा और देश में 29वां स्थान मिला
    Next Article
    10 बीघे में फैक्ट्री, 5 कमरों में भरा था बारूद:सहारनपुर हादसे के प्रत्यक्षदर्शी बोले- ऐसा मंजर नहीं देखा, भागते नहीं तो जिंदा न होते

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment