Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अंबेडकर प्रतिमा तोड़ने की खबर अफवाह, पुलिस ने किया खंडन:कहा- डीजे जब्त करने पर फैलाई गई भ्रामक सूचना

    2 hours ago

    1

    0

    अंबेडकरनगर के टांडा में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को पुलिस द्वारा क्षतिग्रस्त किए जाने की सोशल मीडिया पर चल रही खबरों को पुलिस ने सिरे से खारिज कर दिया है। पुलिस ने इन दावों को अफवाह बताया है और स्पष्ट किया है कि घटनास्थल पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की कोई प्रतिमा स्थापित नहीं थी। टांडा के क्षेत्राधिकारी (सीओ) शुभम कुमार ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही यह खबर पूरी तरह से गलत और भ्रामक है। इन खबरों में दावा किया जा रहा था कि टांडा पुलिस ने एक अंबेडकर प्रतिमा को जानबूझकर क्षतिग्रस्त किया और संबंधित व्यक्तियों के साथ दुर्व्यवहार किया। सीओ शुभम कुमार ने घटना का वास्तविक विवरण देते हुए बताया कि अंबेडकर जयंती का कार्यक्रम समाप्त होने के बाद, बीते मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे टांडा पुलिस ने कशमिरिया क्षेत्र के पास एक डीजे को जब्त किया था। यह डीजे ध्वनि प्रदूषण नियमों का उल्लंघन कर रहा था, जिसके बाद पुलिस ने उसे थाने ले जाकर कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, डीजे जब्त करने की इस कार्रवाई से कुछ लोग आहत हुए थे। इसी नाराजगी के चलते इन व्यक्तियों ने पुलिस को बदनाम करने और जनता को गुमराह करने के उद्देश्य से अंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने की यह भ्रामक खबर फैलाई। सीओ ने बताया कि घटनास्थल पर वास्तव में कोई अंबेडकर प्रतिमा मौजूद नहीं थी। वहां अंबेडकर जयंती की झांकी में उपयोग किए गए कटआउट थे, जिन्हें एक ट्राली पर रखा गया था। इन्हीं कटआउट को क्षतिग्रस्त किए जाने की बात कही जा रही है, जिसे प्रतिमा तोड़ने की अफवाह के रूप में फैलाया गया। पुलिस ने लोगों से ऐसी भ्रामक खबरों पर ध्यान न देने की अपील की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुस्कान-साहिल कोर्ट में पेश करेंगे अपनी सफाई:ऑनलाइन पेशी होगी, सौरभ की हत्या कर नीले ड्रम में सीमेंट के घोल से पैक की थी लाश
    Next Article
    पीलीभीत के एसएस हॉस्पिटल में कुंडल चोरी का मामला:सिक्योरिटी गार्ड पर मुकदमा दर्ज, पुलिस ने जांच शुरू की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment