Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत के एसएस हॉस्पिटल में कुंडल चोरी का मामला:सिक्योरिटी गार्ड पर मुकदमा दर्ज, पुलिस ने जांच शुरू की

    2 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत शहर के गांधी स्टेडियम रोड स्थित एसएस हॉस्पिटल में मरीज के जेवर चोरी होने और परिजनों को धमकाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। जिला प्रशासन के निर्देश के बाद इस प्रकरण में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी सिक्योरिटी गार्ड राजकुमार शुक्ल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सदर तहसील के ग्राम रम्पुरिया सिरसा निवासी राहुल ने जिलाधिकारी को शिकायत दी थी। राहुल के अनुसार, उन्होंने 10 अप्रैल को अपनी बीमार मां को एसएस हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। आरोप है कि इलाज के दौरान अस्पताल के सिक्योरिटी गार्ड ने महिला के सोने के कुंडल चुरा लिए। यह घटना सीसीटीवी फुटेज में भी कैद हुई है। पीड़ित राहुल का आरोप है कि जब उन्होंने डॉ. प्रांजल अग्रवाल और अस्पताल प्रबंधन से चोरी की शिकायत की, तो उन्हें मदद नहीं मिली। इसके बजाय, उन्हें एक कमरे में बंद कर धमकाया गया। साथ ही, मरीज की गंभीर हालत के बावजूद उनका इलाज रोककर उन्हें अस्पताल से बाहर निकाल दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने एलआईयू और सीएमओ को जांच के आदेश दिए थे। इसके बाद, थाना कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सिक्योरिटी गार्ड राजकुमार शुक्ल के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। शहर कोतवाल सत्येंद्र कुमार ने इस प्रकरण पर जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित की शिकायत और प्राथमिक साक्ष्यों के आधार पर सिक्योरिटी गार्ड राजकुमार शुक्ल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में हुई इस घटना की हर पहलू से बारीकी से जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य गवाहों के बयान दर्ज कर आगे की कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अंबेडकर प्रतिमा तोड़ने की खबर अफवाह, पुलिस ने किया खंडन:कहा- डीजे जब्त करने पर फैलाई गई भ्रामक सूचना
    Next Article
    बलरामपुर में गैस गोदामों से वितरण बंद:अब उपभोक्ताओं को शत-प्रतिशत होम डिलीवरी मिलेगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment