Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अंबेडकरनगर की शुभी शर्मा ने 10वीं में 99% अंक:सीबीएसई परिणाम में जिले में शीर्ष स्थान, प्रदेश मेरिट में भी जगह

    6 hours ago

    1

    0

    केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज कक्षा 10वीं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। अंबेडकरनगर जिले में डॉ. ए.के. पब्लिक स्कूल, अकबरपुर की छात्रा शुभी शर्मा ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में शीर्ष स्थान हासिल किया है। शुभी ने प्रदेश की मेरिट सूची में भी जगह बनाकर जिले का नाम रोशन किया है। इसी विद्यालय के आयुष दुबे ने भी 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। जिले के सेंट जेवियर्स और रेडियंट कॉलेज जलालपुर सहित कई अन्य स्कूलों के छात्रों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। शुभी शर्मा अकबरपुर तहसील के जोगापुर गांव की निवासी हैं। उनके पिता कृति कुमार शर्मा राजस्व विभाग में कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता गृहिणी हैं। शुभी अपने परिवार में दो बहनों में सबसे बड़ी हैं। एक साधारण परिवार से आने वाली शुभी शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही हैं। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों के मार्गदर्शन और समर्थन को दिया है। शुभी की इस उपलब्धि से उनके विद्यालय और पूरे जिले में हर्ष का माहौल है। विद्यालय परिवार और क्षेत्र के लोगों ने शुभी को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    केडीएमए क्रिकेट लीग में चार टीमों ने दर्ज की जीत:डायमंड, फ्रेंड्स यूनियन, अमर और तरुण क्लब ने जीते अपने मुकाबले
    Next Article
    IPL में बेंगलुरु vs लखनऊ- LSG ने 5 विकेट गंवाए:रसिख सलाम ने बडोनी को कैच कराया; रिटायर्ड हर्ट हुए पंत बैटिंग करने लौटे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment