Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    केडीएमए क्रिकेट लीग में चार टीमों ने दर्ज की जीत:डायमंड, फ्रेंड्स यूनियन, अमर और तरुण क्लब ने जीते अपने मुकाबले

    8 hours ago

    1

    0

    कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित केडीएमए क्रिकेट लीग के तहत चार मुकाबले खेले गए। इन मैचों में डायमंड क्लब, फ्रेंड्स यूनियन, अमर क्लब और तरुण क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। सभी मुकाबलों में खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। पहला मुकाबला कानपुर साउथ ग्राउंड पर खांडेकर क्रिकेट अकादमी और डायमंड क्लब के बीच हुआ। खांडेकर क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 35.5 ओवर में 132 रन बनाए, जिसमें राहुल सिंह ने 45 और अजीत कुमार चौहान ने 39 रन का योगदान दिया। डायमंड क्लब के एकलव्य ने 4 और दिव्यांश ने 3 विकेट लिए। जवाब में डायमंड क्लब ने 22.5 ओवर में 3 विकेट खोकर 133 रन बनाकर 7 विकेट से मैच जीत लिया। आदर्श तिवारी ने 54 और एकलव्य कटियार ने 33 रन की नाबाद पारी खेली। जेम्स ग्राउंड पर खेले गए दूसरे मैच में नवाबगंज एथलेटिक्स की टीम 20.1 ओवर में 84 रन पर सिमट गई। अक्षत सिंह ने 18 रन बनाए, जबकि अभिनाश ने 4 विकेट लिए। फ्रेंड्स यूनियन ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 10.3 ओवर में 1 विकेट खोकर 85 रन बनाए और 9 विकेट से जीत दर्ज की। आदर्श गुप्ता ने 59 रन की शानदार पारी खेली। राम लखन भट्ट ग्राउंड पर अमर क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 38 ओवर में 258 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। दीपेंद्र सिंह ने 43, अनिरुद्ध प्रताप ने 38 और यशु मिश्रा ने 32 रन की महत्वपूर्ण पारियां खेलीं। इसके जवाब में यूनिक क्लब की टीम 18.8 ओवर में 111 रन पर ऑलआउट हो गई। अमर क्लब ने यह मैच 147 रन के बड़े अंतर से जीता। एवरेस्ट ग्राउंड में तरुण क्लब ने 31.1 ओवर में 171 रन बनाए। इसमें अभिषेक शाक्य ने 54 और विदित जोशी ने 40 रनों का योगदान दिया। जेबान और आदित्य ने 3-3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए ओलंपिक क्लब 24.2 ओवर में 107 रन पर सिमट गई। तरुण क्लब के गेंदबाज शारिम ने 4 विकेट चटकाए। तरुण क्लब ने यह मुकाबला 64 रन से अपने नाम किया। इन जीतों के साथ, डायमंड क्लब, फ्रेंड्स यूनियन, अमर क्लब और तरुण क्लब ने केडीएमए क्रिकेट लीग में अपनी मजबूत स्थिति स्थापित की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीबीएसई का हाईस्कूल रिजल्ट घोषित, 97.65% बच्चे पास:बुलंदशहर में छात्राएं, छात्रों से आगे निकलीं, 98 प्रतिशत लड़कियां सफल
    Next Article
    अंबेडकरनगर की शुभी शर्मा ने 10वीं में 99% अंक:सीबीएसई परिणाम में जिले में शीर्ष स्थान, प्रदेश मेरिट में भी जगह

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment