Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अंबेडकरनगर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली:परिसर में तलाशी ली गई, कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली; साइबर सेल जांच में जुटा

    2 hours ago

    1

    0

    अंबेडकरनगर के कोर्पट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी कोर्ट के आधिकारिक ईमेल पर प्राप्त हुई, जिसके बाद पूरे परिसर में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत सर्च ऑपरेशन चलाया। ईमेल मिलते ही पुलिस प्रशासन तुरंत अलर्ट हो गया। क्षेत्राधिकारी (सीओ) नितीश तिवारी के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने न्यायालय भवन, अधिवक्ता चैंबरों, गेट के बाहर खड़े वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की सघन तलाशी ली। पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया परिसर के हर कोने को बारीकी से खंगाला गया, लेकिन तलाशी अभियान के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु या बम बरामद नहीं हुआ। पुलिस ने बताया कि कचहरी परिसर पूरी तरह से सुरक्षित पाया गया है। साइबर सेल ईमेल की जांच में जुटा पुलिस ने धमकी भरे ईमेल की जांच शुरू कर दी है। ईमेल के आईपी एड्रेस को ट्रैक करने और भेजने वाले का पता लगाने के लिए साइबर सेल को सक्रिय किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि इस धमकी को हल्के में नहीं लिया जा रहा है और मामले की जांच जारी रहेगी। फिलहाल, कोर्ट का कामकाज सामान्य रूप से जारी है, लेकिन परिसर की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। सीओ नितीश तिवारी ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    33.59 अरब से संवरेगा शहर, मिलेंगी सुविधाएं:अपार्टमेंट में चल रही बुटीक, कोचिंग या ऑफिस तो लगेगा कामर्शियल टैक्स
    Next Article
    असम में देवरिया के कंपनी मैनेजर की सड़क-हादसे में मौत:मां बोली- इसी सप्ताह घर आने के लिए टिकट बुक कराया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment