Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    असम में देवरिया के कंपनी मैनेजर की सड़क-हादसे में मौत:मां बोली- इसी सप्ताह घर आने के लिए टिकट बुक कराया था

    2 hours ago

    1

    0

    देवरिया जनपद के बघौचघाट थाना क्षेत्र के मेंदीपट्टी निवासी 46 वर्षीय ऋषिकेश दत्त राय की असम में एक सड़क हादसे में मौत हो गई। वह असम की एक निजी कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। कंपनी कार्यालय से काम निपटाकर अपनी बाइक से कमरे पर लौट रहे थे, तभी मुख्य मार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऋषिकेश दत्त राय सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर असम पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में शोक छा गया। मृतक ऋषिकेश दत्त राय तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके छोटे भाई राकेश राय समाजवादी पार्टी में विधानसभा उपाध्यक्ष हैं, जबकि सबसे छोटे भाई शोभा कांत राय विदेश में नौकरी करते हैं। उनकी मौत की खबर से पत्नी निधू देवी और मां बबुना देवी सदमे में हैं। मृतक के दो बच्चे-बड़ा बेटा युवराज और बेटी इच्छा राय-अब पिता के बिना रह गए हैं। मृतक की मां बबुना ने बताया कि ऋषिकेश इसी सप्ताह घर आने वाले था और वह इसके लिए पहले ही टिकट बुक करा लिया था। गांव में इस घटना से गम का माहौल है। खबर फैलते ही उनके घर पर राजनीतिक और सामाजिक लोगों की भीड़ जुट गई, जो परिवार को सांत्वना देने पहुंचे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अंबेडकरनगर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली:परिसर में तलाशी ली गई, कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली; साइबर सेल जांच में जुटा
    Next Article
    इकदिल हाईवे पुल पर ट्रांसफार्मर में आग, VIDEO:इटावा में सब्जी विक्रेता की दुकान जली, बड़ा हादसा टला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment