Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अंबेडकरनगर लूट का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार:5.45 लाख रुपये और अवैध तमंचा बरामद, भाई मास्टरमाइंड

    7 hours ago

    2

    0

    अंबेडकरनगर पुलिस ने 11 अप्रैल को जहांगीरगंज थाना क्षेत्र में एक कपड़ा व्यवसायी से हुई लूट का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें पीड़ित व्यापारी का भाई भी शामिल है, जिसे घटना का मुख्य साजिशकर्ता बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटे गए 5 लाख 45 हजार रुपये और एक अवैध तमंचा बरामद किया है। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्याम देव ने बताया कि यह वारदात जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के बिडहल पुल के पास हुई थी। नेवारी दुराजपुर गांव निवासी व्यापारी रईस अहमद और मोहम्मद जलाल 11 अप्रैल को बिहार से वसूली करके लौट रहे थे। बिड़हर घाट पुलिस चौकी से लगभग 100 मीटर की दूरी पर दिनदहाड़े असलहे के बल पर उनसे लूटपाट की गई थी। घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने विशेष टीमें गठित की थीं, जिनमें स्वाट टीम, एसओजी और सर्विलांस टीम के साथ-साथ कई थानों की पुलिस फोर्स शामिल थी। जांच के दौरान 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिससे अपराधियों तक पहुंचने में महत्वपूर्ण मदद मिली। पुलिस ने सोमवार तड़के करीब 4 बजे जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के तिलकटंडा में चेकिंग के दौरान छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। ये सभी आरोपी लूट के बंटवारे की रकम लेकर भागने की फिराक में थे। पूछताछ में यह सामने आया कि लूट की पूरी साजिश पीड़ित व्यापारी के भाई ने ही रची थी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पड़ोसी जनपद आजमगढ़ के अतरौलिया थाना क्षेत्र के सिहोंरा निवासी शिवनंदन, दुराज निवासी मनीष वर्मा, पकरडीहा गांव निवासी पहलवान उर्फ अरमान उर्फ छोटू, अतरैठ निवासी अभिषेक, हंसवर थाना क्षेत्र के मुंडेरा निवासी शाहिद और बसखारी निवासी आयुष के रूप में हुई है। इनके कब्जे से लूटे गए 5 लाख 45 हजार रुपये और एक 315 बोर का अवैध तमंचा बरामद किया गया है। इस पूरे खुलासे में जहांगीरगंज प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह और सर्विलांस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    थाना प्रभारी पर कार्रवाई की मांग:देवरिया में विश्व हिन्दू महासंघ ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन
    Next Article
    अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, युवक की मौत:पत्नी और बच्चा गंभीर घायल, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment