Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अंबेडकरनगर में 1.02 लाख बिजली उपभोक्ता डिफॉल्टर:पावर कॉरपोरेशन 20 करोड़ वसूलेगा, कनेक्शन काटने की तैयारी

    4 hours ago

    1

    0

    अंबेडकरनगर में 1 लाख 2 हजार बिजली उपभोक्ता डिफॉल्टर पाए गए हैं। इनमें ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के उपभोक्ता शामिल हैं। एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के तीनों चरणों में भी बकाया जमा न करने पर पावर कॉरपोरेशन ने अब इन उपभोक्ताओं से सख्ती से निपटने की तैयारी की है। निगम इन डिफॉल्टरों से 20 करोड़ रुपये वसूल करेगा। इन डिफॉल्टर उपभोक्ताओं के घरों या प्रतिष्ठानों में लगे मीटर उखाड़ने के साथ ही उनके बिजली कनेक्शन काटे जाएंगे। इस कार्रवाई के लिए वितरण और विजिलेंस टीमें पुलिस बल के साथ उपभोक्ताओं के दरवाजे पर दस्तक देंगी। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम ने कनेक्शन काटने के लिए विशेष टीमों का गठन किया है। इन डिफॉल्टरों में वे उपभोक्ता भी शामिल हैं जिन्होंने कनेक्शन लेने के बाद कभी बिल जमा नहीं किया। तीन चरणों में लागू की गई एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) 28 फरवरी को समाप्त हो गई थी। योजना समाप्त होते ही निगम ने बकाया न चुकाने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की रणनीति बनाई है। जिन उपभोक्ताओं ने इस योजना में पंजीकरण नहीं कराया, उन्हें अब सरचार्ज और मूलधन में किसी तरह की राहत नहीं मिलेगी। उपखंडवार चार सदस्यीय टीमों का गठन किया गया है, जो डिफॉल्टर उपभोक्ताओं से बकाया वसूलेंगी। अकबरपुर, जलालपुर, टांडा और आलापुर डिवीजन के कुल 4 लाख 30 हजार उपभोक्ताओं में से 1 लाख 2 हजार को डिफॉल्टर घोषित किया गया है। बिजली बिल का भुगतान न करने वाले 80 हजार बड़े बकाएदारों को अब आरसी (वसूली प्रमाण पत्र) जारी की जाएगी। इन पर निगम का 15 करोड़ रुपये से अधिक बकाया है। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम ने सभी वितरण खंडों में सख्ती से वसूली के निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत हर माह दो हजार आरसी जारी की जाएंगी। चारों डिवीजन में 80 हजार उपभोक्ताओं पर 50 हजार रुपये से अधिक का बिल बकाया है। अधीक्षण अभियंता रजनीश श्रीवास्तव ने बताया कि ओटीएस में भी बकाया बिजली बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं को आरसी जारी की जाएगी। यदि उपभोक्ता बकाया जमा नहीं करते हैं, तो उनके बिजली कनेक्शन काटे जाएंगे। इसके लिए विजिलेंस और वितरण टीमों द्वारा गहन संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में जमीनी विवाद पर मारपीट, तीन घायल:पीड़ित पक्ष ने थाने में हंगामा किया, सुनवाई न होने का आरोप
    Next Article
    बिजनौर में डॉक्टर की गोली मारकर हत्या:आरोपी विकास उर्फ छोटू की पहचान, पुलिस की टीमें तलाश में जुटीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment