Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अंबेडकरनगर में 1940 होलिका दहन स्थल, 21 जुलूस निकलेंगे:पुलिस ने सुरक्षा के लिए विशेष तैयारियां कीं, संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त बल

    23 hours ago

    1

    0

    अंबेडकरनगर में इस वर्ष होलिका दहन और जुलूसों के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। जिले में कुल 1940 स्थानों पर होलिका दहन होगा, जबकि 21 जगहों से जुलूस निकाले जाएंगे। त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने विशेष तैयारियां की हैं। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने सुरक्षा चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी क्षेत्राधिकारी (सीओ), थाना प्रभारियों और अधीनस्थ कर्मचारियों को विशेष निर्देश जारी किए हैं। सभी होलिका दहन स्थलों का शत-प्रतिशत भौतिक सत्यापन पूरा कर लिया गया है। एसपी ने स्पष्ट किया है कि जिन स्थानों पर पूर्व में कोई विवाद रहा है, वहां अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए। जिले में 10 से अधिक होलिका स्थल संवेदनशील चिन्हित किए गए हैं। इनमें अकबरपुर, जलालपुर के वाजिदपुर व कादीपुर, टांडा के इल्तिफातगंज (डॉ. बेलाल के आवास के निकट) और अलीगंज का हंस तिराहा शामिल हैं। इन संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए जाएंगे। होलिका दहन के दौरान आगजनी की किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। इसके साथ ही, बिजली विभाग को दहन स्थलों के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। एएसपी पश्चिमी हरेंद्र कुमार ने बताया कि सभी होलिका दहन स्थलों का शत-प्रतिशत भौतिक सत्यापन करा लिया गया है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि यदि पूर्व में किसी स्थान पर कोई विवाद रहा है, तो थानावार पीस कमेटी की बैठकें बुलाकर उसका समय पर निस्तारण कराया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मतदाता पुनरीक्षण के लिए आज 3 घंटे:सभी बूथों पर BLO रहेंगे मौजूद, 6 जनवरी को प्रकाशित मतदाता सूची में जांचे अपना नाम
    Next Article
    प्रतापगढ़ में दहेज उत्पीड़न, मारपीट का मामला:पति, सास-ससुर समेत 9 लोगों पर केस दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment