Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ में दहेज उत्पीड़न, मारपीट का मामला:पति, सास-ससुर समेत 9 लोगों पर केस दर्ज

    22 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ जनपद के दिलीपपुर थाना क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न और मारपीट का एक मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता काजल की तहरीर पर पति, सास-ससुर समेत नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। काजल ने अपने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। काजल के अनुसार, उसकी शादी वर्ष 2023 में देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के कटरा अवनपुर गांव निवासी विनोद कुमार से हुई थी। शादी के कुछ माह बाद ही ससुराल पक्ष के लोग कम दहेज मिलने का ताना देने लगे और मायके से अतिरिक्त दहेज लाने का दबाव बनाने लगे। पीड़िता का आरोप है कि पिछले साल अगस्त में ससुराल वालों ने लाठी-डंडों से मारपीट कर उसे और उसकी डेढ़ वर्षीय बेटी कीर्ति को घर से निकाल दिया था। इसके बाद से वह अपने मायके में रह रही थी। लगभग छह माह बाद, बीते मंगलवार को रिश्तेदारों की मध्यस्थता से समझौते के प्रयास के तहत काजल अपने पिता सुरेश कुमार के साथ ससुराल पहुंची। आरोप है कि बातचीत के दौरान ससुराल पक्ष के लोगों ने फिर से मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। शुक्रवार को काजल की तहरीर पर दिलीपपुर पुलिस ने पति विनोद कुमार, ससुर राम असारे, सास संपत्ति देवी, जेठ फूलचंद, देवर संजय, चचिया ससुर मखंचू, देवर शेबू और दो अज्ञात महिलाओं के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व मारपीट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अंबेडकरनगर में 1940 होलिका दहन स्थल, 21 जुलूस निकलेंगे:पुलिस ने सुरक्षा के लिए विशेष तैयारियां कीं, संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त बल
    Next Article
    हरदोई में रविवार को भी खुलेंगे परिषदीय विद्यालय:शिक्षकों को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक रहना होगा उपस्थित; बीईओ करेंगे सघन निरीक्षण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment