Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अंबेडकरनगर में 2336 पात्रों को नहीं मिली शौचालय किस्त:49 हजार से अधिक आवेदन अपात्र, जल्द मिलेगी लंबित राशि

    4 hours ago

    2

    0

    अंबेडकरनगर में स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवों को खुले में शौच मुक्त बनाने के लिए निजी शौचालयों का निर्माण किया जा रहा है। इस योजना के तहत अब तक 1 लाख 2 हजार 467 लोगों ने आवेदन किया था। इनमें से 49 हजार 762 आवेदक जांच में अपात्र पाए गए हैं। निजी शौचालय निर्माण के लिए पात्र आवेदकों को सरकार की ओर से 12 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। जिले में प्राप्त कुल आवेदनों की ग्राम प्रधान और सचिव स्तर पर जांच की गई। इस जांच में केवल 50 हजार 208 आवेदक ही पात्र पाए गए। सामने आया कि लगभग 50 प्रतिशत लोगों ने गलत तरीके से योजना का लाभ लेने का प्रयास किया था। पात्र पाए गए लाभार्थियों में से 47 हजार 872 लोगों के बैंक खातों में दो किस्तों में प्रोत्साहन राशि भेजी जा चुकी है। हालांकि, 2 हजार 336 पात्र आवेदकों को अभी तक एक भी किस्त नहीं मिल पाई है। इसके अतिरिक्त, 2 हजार 497 आवेदन पत्रों की जांच अभी भी लंबित है। विभाग का दावा है कि जिन लाभार्थियों को दोनों किस्तें मिल चुकी हैं, उनके शौचालय निर्माण कार्य पूरे हो चुके हैं। वहीं, जिन पात्र आवेदकों को अभी तक किस्तें नहीं मिली हैं, उनमें असंतोष देखा जा रहा है। स्वच्छ भारत मिशन के जिला कोआर्डिनेटर वीरेंद्र कुमार ने बताया कि जांच में 49 हजार 762 आवेदक अपात्र पाए गए थे। उन्होंने कहा, 'पात्र पाए गए लाभार्थियों को प्रोत्साहन राशि दी गई है। जिन लाभार्थियों के खातों में किस्त नहीं पहुंची है, उनके खातों में शीघ्र ही राशि भेजी जाएगी।'
    Click here to Read more
    Prev Article
    चित्रकूट में बाढ़ की तैयारी की समीक्षा:जिलाधिकारी ने विभागों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
    Next Article
    Team India Schedule: मई में 3 टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी भारतीय टीम, नोट कीजिए पूरा शेड्यूल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment