Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में सेना के जवान ने DM से लगाई गुहार:भू-माफियाओं पर जमीन कब्जा करने का आरोप, हाईकोर्ट आदेश की अनदेखी

    1 hour ago

    2

    0

    उन्नाव में सेना के एक नायब सूबेदार ने अपनी पैतृक भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है। नायब सूबेदार डी.एन. द्विवेदी अपनी माता के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और कार्रवाई के लिए प्रार्थना पत्र दिया। उन्होंने बताया कि उनकी माता के नाम दर्ज करीब साढ़े तीन बीघा जमीन पर भू-माफियाओं ने कब्जा कर लिया है। नायब सूबेदार द्विवेदी ने जानकारी दी कि वह भारतीय सेना में तैनात हैं और वर्तमान में "ऑपरेशन स्नो लेपर्ड" के तहत सीमा पर ड्यूटी कर रहे हैं। छुट्टी पर घर आने के दौरान उन्हें पता चला कि लखनऊ-कानपुर हाईवे फोरलेन के पास स्थित उनकी जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है। यह जमीन उनकी माता सुमन द्विवेदी के नाम दर्ज है। द्विवेदी ने बताया कि उन्होंने इस मामले को लेकर पहले ही इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में याचिका दायर की थी, जिसमें उन्हें राहत मिली थी। कोर्ट ने जमीन की पैमाइश कराने और अवैध रूप से की गई मेड़बंदी हटाने का आदेश दिया था। हालांकि, आरोप है कि तहसील हसनगंज की एसडीएम प्रज्ञा पांडेय द्वारा अब तक इन आदेशों का पालन नहीं कराया गया है। पीड़ित नायब सूबेदार ने आरोप लगाया कि रामेंद्र यादव, रवि राजपूत और कुछ अन्य स्थानीय लोगों ने जेसीबी का उपयोग कर खेत को नुकसान पहुंचाया और वहां अस्थायी ढांचा बनाकर कब्जा कर लिया है। विरोध करने पर उनके परिवार को धमकियां दी जा रही हैं और उन्हें खेत में खेती करने से रोका जा रहा है। द्विवेदी ने यह भी बताया कि उनकी माता दिव्यांग हैं और पिता लकवाग्रस्त हैं, जिसके कारण उनका परिवार असुरक्षित महसूस कर रहा है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीलीभीत टाइगर रिजर्व में एक साथ दिखे तीन बाघ:सड़क पर टहलते हुए पर्यटकों ने बनाया वीडियो
    Next Article
    छात्र के निजी अंग में पेन डालने का आरोप:संभल में तीन नाबालिगों पर पॉक्सो एक्ट में FIR, प्राथमिक विद्यालय में झगड़ा हुआ था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment