Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अंबेडकरनगर में बीमा पॉलिसी के नाम पर साइबर ठगी:मुंबई निवासी व्यक्ति से 10 साल तक 18.70 लाख की धोखाधड़ी

    1 hour ago

    1

    0

    अंबेडकरनगर में साइबर ठगों ने एक व्यक्ति से जीवन बीमा पॉलिसी का पैसा वापस दिलाने के नाम पर 18 लाख 70 हजार 947 रुपये की धोखाधड़ी की है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मालीपुर के जफरपुर गांव निवासी रमेशचंद्र शर्मा, जो मुंबई में रहते हैं, उन्होंने वर्ष 2018-19 में एक जीवन बीमा पॉलिसी ली थी। पॉलिसी का पूरा भुगतान न होने के कारण यह बीच में ही बंद हो गई थी। इसके बाद साइबर ठगों ने अलग-अलग मोबाइल नंबरों से रमेशचंद्र को फोन करना शुरू किया। उन्होंने बंद पड़ी पॉलिसी की जमा रकम वापस दिलाने का आश्वासन दिया। पिछले 10 वर्षों से ठग नए-नए नंबरों से फोन करते रहे और अलग-अलग बैंक खातों में पैसे मंगवाते रहे। पैसा वापस मिलने के लालच में रमेशचंद्र लगातार ठगों द्वारा बताए गए खातों में रुपये भेजते रहे। बाद में जब उन्होंने सीधे बीमा कंपनी से संपर्क किया, तब उन्हें अपने साथ हुई धोखाधड़ी का पता चला। रमेशचंद्र शर्मा ने साइबर क्राइम थाने में तहरीर दी, जिसमें उन्होंने कुल 18 लाख 70 हजार 947 रुपये की ठगी का उल्लेख किया। निरीक्षक रंधा सिंह यादव ने पुष्टि की है कि इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर में हर्ष फायरिंग, 8 साल का बच्चा गंभीर घायल:पिता पर बेटे को उकसाने का आरोप, लाइसेंसी पिस्टल जब्त
    Next Article
    लखनऊ टुडे, 21 फरवरी - आपके काम की खबर:UGC के खिलाफ संगठनों का हजरतगंज में प्रदर्शन, RTO ऑफिस में परिवहन मेला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment