Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ओवरलोड ट्रक से खींची एरियल बंच केबल:देवरिया में पोल-पेड़ गिरे, रातभर बिजली आपूर्ति बाधित

    1 hour ago

    1

    0

    देवरिया में शुक्रवार रात एक ओवरलोड ट्रक की चपेट में आने से एरियल बंच केबल टूट गई। इससे एक बिजली का खंभा और एक पेड़ गिर गया। घटना के कारण कतरारी समेत कई मोहल्लों में रातभर विद्युत आपूर्ति बाधित रही। बड़ा हादसा टल गया। यह घटना सुरौली थाना क्षेत्र के कतरारी मोहल्ले में हुई। गोरखपुर से सलेमपुर की ओर जा रहे एक ट्रक में निर्धारित मानक से अधिक सामान लदा था। ट्रक जैसे ही ट्रांसफार्मर से जुड़े एरियल बंच केबल के पास पहुंचा, केबल ट्रक पर लदे सामान में फंस गया। तेज रफ्तार के कारण केबल खिंचता चला गया और देखते ही देखते एक विद्युत पोल तथा पास का पेड़ टूटकर सड़क पर गिर पड़े। तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही सुरौली पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में ले लिया। मौके पर गिरे हुए पोल, तार और पेड़ के कारण लगभग एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। यह क्षेत्र भाटवलिया स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र से जुड़ा है, जहां से वार्ड नंबर 14 उमा नगर और कतरारी मोहल्ले में बिजली आपूर्ति होती है। तार टूटते ही उपकेंद्र से तत्काल विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई, जिससे किसी बड़े हादसे को टाला जा सका। देखें 3 तस्वीरें… बिजली विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर गिरे हुए पोल और तारों को सड़क किनारे हटाया। पोल हटाने के बाद आवागमन बहाल किया गया, लेकिन कतरारी मोहल्ले की बिजली आपूर्ति रातभर ठप रही। उपखंड अधिकारी प्रत्यूष बल्लभ ने बताया कि ट्रक की वजह से कुछ पोल और केबल क्षतिग्रस्त हुए हैं। मरम्मत कार्य शनिवार को कराया जाएगा और इसके बाद विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में दिन की तुलना में रात ज्यादा गर्म:फरवरी में रात का पारा 7.4 डिग्री बढ़ा, दिन का तापमान 30°C के ऊपर पहुंचा
    Next Article
    हापुड़ हाईवे पर दो ट्रकों की टक्कर, चालक फंसा:पुलिस ने सुरक्षित निकाला, बड़ा हादसा टला; यातायात बहाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment