Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अंबेडकरनगर में कमर्शियल गैस सिलेंडर बिक्री पर रोक:डीएम बोले- शादी-समारोह के लिए देंगे लकड़ी, 5 रुपए किलो होगी उपलब्ध

    1 hour ago

    1

    0

    अंबेडकनगर में कमर्शियल गैस सिलेंडर की बिक्री पर रोक के बाद जिला प्रशासन ने शादी-विवाह, तेरहवीं और अन्य कार्यक्रमों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की है। प्रशासन ने लोगों को ईंधन लकड़ी (फ्यूल वुड) उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। साथ ही, जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में घरेलू गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है, वर्तमान में 14 हजार से अधिक सिलेंडर उपलब्ध हैं। यह ईंधन लकड़ी जिले की 80 आरा मशीनों और 34 निर्धारित अड्डों पर उपलब्ध होगी। इसका मूल्य 5 से 6 रुपये प्रति किलोग्राम तय किया गया है। यदि ईंधन लकड़ी प्राप्त करने में कोई समस्या आती है, तो नागरिक संबंधित एसडीएम से संपर्क कर सकते हैं। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने बताया कि जिले में घरेलू गैस सिलेंडर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। उन्होंने जानकारी दी कि जिले में 44 गैस एजेंसियां हैं, जहां 14 हजार से अधिक गैस सिलेंडर मौजूद हैं। जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि सरकार ने केरोसिन तेल उपलब्ध कराने का भी निर्णय लिया है। इसके लिए सरकार जिलों को केरोसिन तेल आवंटित करेगी। जिलाधिकारी ने पुराने केरोसिन तेल विक्रेताओं से अपील की है कि वे अपने लाइसेंस को जिला आपूर्ति कार्यालय में जाकर नवीनीकृत करा लें, ताकि केरोसिन की उपलब्धता होने पर उसके आवंटन में कोई दिक्कत न हो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    युद्ध लंबा चला तो खेती भी होगी प्रभावित:खरीफ सीजन में यूरिया और डीएपी की हो सकती है कमी, शिपिंग लागत बढ़ने से उछाल
    Next Article
    गैस के लिए गाड़ी के रास्ते पर लेटा ग्राहक:लखनऊ में एजेंसियों पर कतारें; कालाबाजारी पर यूपी में 24 FIR, 6 गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment