Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    AAP का महंगाई, LPG सिलेंडर मूल्य वृद्धि पर प्रदर्शन:भदोही में केंद्र सरकार पर निजी कंपनियों को लाभ पहुंचाने का आरोप

    1 hour ago

    1

    0

    भदोही में आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को बढ़ती महंगाई और एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि के विरोध में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की और राष्ट्रपति के नाम संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण देश की आम जनता महंगाई और आर्थिक संकट से जूझ रही है। उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडरों की भारी किल्लत के चलते लोग एक बार फिर लाइनों में लगने को मजबूर हैं, जिसका सबसे बड़ा बोझ गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों पर पड़ रहा है। श्री यादव ने बताया कि हाल ही में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में 60 रुपये और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में 120 रुपये की वृद्धि हुई है। इससे आम जनता और छोटे व्यापारियों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। उन्होंने कहा कि होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट और स्ट्रीट फूड से जुड़े लाखों छोटे कारोबारियों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। श्री यादव ने आरोप लगाया कि गैस और ऊर्जा क्षेत्र में कुछ निजी कंपनियों को लाभ पहुंचाने वाली नीतियों के कारण गैस की कीमतों में कई गुना वृद्धि देखी जा रही है। इससे आम नागरिकों के साथ-साथ छोटे और मध्यम स्तर के उद्योगों पर भी गंभीर आर्थिक दबाव पड़ रहा है और बेरोजगारी तेजी से बढ़ रही है। राष्ट्रपति को दिए गए ज्ञापन के माध्यम से AAP ने मांग की है कि घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में की गई हालिया वृद्धि को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए। इसके अतिरिक्त, पेट्रोल और डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए एक पारदर्शी नीति लागू की जाए, गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को रसोई गैस पर विशेष सब्सिडी दी जाए, तथा बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण के लिए केंद्र सरकार एक स्पष्ट और जवाबदेह नीति घोषित करे। इस विरोध प्रदर्शन में पंकज कुमार एडवोकेट, महेंद्रनाथ पाल, सुरेश यादव, कमलेश गौतम, सोहन गौतम, राजधर बिंद, बीरेंद्र गौड़, संदीप यादव, बैजनाथ सरोज, हरिशंकर पाल, अरविंद सरोज, संगम पासी और जावेद अहमद सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बहराइच में महिला को पुलिस ने लात-घूसों से पीटा, VIDEO:लाइनमैन भाई की मौत पर डीएम आवास पर प्रदर्शन कर रही थी
    Next Article
    गैस सिलेंडर महंगा होने पर AAP का प्रदर्शन:सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण महंगाई बढ़ी, रसोई चलाना मुश्किल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment