Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गैस सिलेंडर महंगा होने पर AAP का प्रदर्शन:सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण महंगाई बढ़ी, रसोई चलाना मुश्किल

    1 hour ago

    1

    0

    उन्नाव में आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जिला कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी और गैस की कथित किल्लत के विरोध में किया गया। पार्टी के जिलाध्यक्ष कुलदीप यादव और जिला प्रभारी तुषार श्रीवास्तव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष कुलदीप यादव ने कहा कि घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर पर ₹60 और कमर्शियल सिलेंडर पर ₹120 की बढ़ोतरी गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों पर सीधा हमला है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण महंगाई लगातार बढ़ रही है, जिससे आम जनता के लिए रसोई चलाना भी मुश्किल हो गया है। जिला प्रभारी तुषार श्रीवास्तव ने बताया कि गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि का सीधा असर छोटे व्यापारियों पर भी पड़ रहा है। उनके अनुसार, होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट और स्ट्रीट फूड से जुड़े हजारों छोटे कारोबारियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों के कारण कई छोटे व्यवसाय बंद होने की कगार पर हैं। तुषार श्रीवास्तव ने यह भी कहा कि देश में इस्तेमाल होने वाली लगभग 60 प्रतिशत एलपीजी विदेशों से आयात की जाती है, और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया, केंद्र सरकार ने इस स्थिति से निपटने के लिए कोई ठोस रणनीति नहीं बनाई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि अमेरिका के दबाव में रूस से सस्ता तेल खरीदने में कमी करने से देश को भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है, जिसका बोझ अंततः जनता पर महंगाई के रूप में पड़ रहा है। पार्टी नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि ऊर्जा क्षेत्र में निजी कंपनियों को लाभ पहुंचाने वाली नीतियों के कारण गैस की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है। इससे छोटे उद्योगों और मध्यम वर्गीय परिवारों पर आर्थिक दबाव बढ़ रहा है, और बेरोजगारी की स्थिति भी गंभीर होती जा रही है। प्रदर्शन के अंत में पार्टी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपते हुए घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में की गई बढ़ोतरी को तुरंत वापस लेने, पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए पारदर्शी नीति लागू करने और गरीब तथा मध्यम वर्गीय परिवारों को गैस पर विशेष सब्सिडी देने की मांग की। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और महिलाएं मौजूद रहीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    AAP का महंगाई, LPG सिलेंडर मूल्य वृद्धि पर प्रदर्शन:भदोही में केंद्र सरकार पर निजी कंपनियों को लाभ पहुंचाने का आरोप
    Next Article
    विकास-अतीक केस की वैज्ञानिक जांच करने वाले एक्सपर्ट पहुंचे BHU:डॉ. एके श्रीवास्तव ने कहा- साइंटिफिक जांच में कोई नहीं बना सकता दबाव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment