Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अंबेडकरनगर में केंद्रीय विद्यालय की मांग पर मिला आश्वासन:भाजपा नेता विवेक मौर्य और प्रभारी ईओ ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से मुलाकात की थी

    1 hour ago

    2

    0

    अंबेडकरनगर में केंद्रीय विद्यालय के शीघ्र निर्माण की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेता विवेक मौर्य और अकबरपुर के ईओ विशाल सारस्वत ने दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की। मंत्री ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को अकबरपुर में केंद्रीय विद्यालय के निर्माण संबंधी औपचारिकताओं को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। मुलाकात के दौरान भाजपा नेता विवेक मौर्य ने जिले में उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और छात्रों के हित में केंद्रीय विद्यालय के शीघ्र निर्माण की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने मंत्री को अवगत कराया कि अंबेडकरनगर में केंद्रीय विद्यालय की मांग वर्षों से लंबित और बहुप्रतीक्षित है और विद्यार्थियों के लिए इसका शीघ्र निर्माण अत्यंत आवश्यक है। विवेक मौर्य और ईओ विशाल सारस्वत ने शिक्षा मंत्री को बताया कि स्थानीय प्रशासन ने जिले में केंद्रीय विद्यालय के निर्माण से संबंधित सभी पिछली बाधाओं को दूर कर लिया है। इसके लिए सिझौली में 5 एकड़ भूमि भी चिह्नित कर ली गई है। उन्होंने जानकारी दी कि जब तक निर्माण प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती, तब तक जीजीआईसी के नवीन परिसर में केंद्रीय विद्यालय के परिसर निर्माण तक अस्थायी कक्षाएं चलाने के लिए आवश्यक कमरों की संख्या भी चिह्नित कर ली गई है। विवेक मौर्य और ईओ सारस्वत ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री को जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला का पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेज सौंपते हुए शीघ्र मंजूरी देने का आग्रह किया। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने तुरंत अधिकारियों को अकबरपुर में केंद्रीय विद्यालय के निर्माण संबंधी औपचारिकताओं को पूरा करने का निर्देश दिया। विद्यालय संगठन संबंधित अभिलेखों और उपलब्ध दस्तावेजों के विवरण सहित उपलब्ध कराने का पत्र प्राप्त हुआ था, जिसके क्रम में कार्यालय नगर पालिका परिषद् अकबरपुर अंबेडकरनगर के पत्र संख्या- द्वारा जिला अम्बेडकरनगर में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना के लिए नगर पालिका परिषद् अकबरपुर के वार्ड सिझौली में कुल पांच एकड़ भूमि का चयन करते हुए अनापत्ति प्रमाण पत्र, केन्द्रीय विद्यालय संगठन, क्षेत्रीय कार्यालय, लखनऊ को जिलाधिकारी महोदय अम्बेडकरनगर के माध्यम से पत्र धर्मेन्द्र प्रधान जी को भाजपा नेता श्री विवेक मौर्य के सहयोग से जिलाधिकारी महोदय अम्बेडकरनगर का पत्र दिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिर्जापुर दौरे पर आएंगे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य:24 मार्च को करेंगे विंध्यवासिनी के दर्शन, योजनाओं की समीक्षा भी करेंगे
    Next Article
    ADG अशोक कुमार पर कातिलाना हमले में 12 दोषी करार:2011 में भीड़ ने DIG मुरादाबाद पर हमला किया था, सजा पर फैसला बाकी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment