Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अंबेडकरनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान:10 नमूने लिए, 75 किलो खोया नष्ट; दुकानों को को नोटिस जारी

    2 hours ago

    1

    0

    अंबेडकरनगर में होली पर्व के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने विशेष अभियान चलाया है। सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-2 श्री श्रवण कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में सचल दल ने जनपद के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। इस अभियान के दौरान मिलावट की आशंका में मिठाई, खोया, पापड़ और दूध सहित कुल 10 नमूने संग्रहित किए गए। इन नमूनों को जांच के लिए उत्तर प्रदेश की खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा गया है। अभियान के तहत, श्रीवास्तव कॉलोनी, दोस्तपुर रोड स्थित साहू मिष्ठान भंडार की मिठाई विनिर्माण इकाई का निरीक्षण किया गया। यहां अस्वच्छ स्थिति में भंडारित लगभग 75 किलोग्राम खोया मौके पर ही नष्ट कर दिया गया, जिसका अनुमानित मूल्य 22,500 रुपए है। कारखाने में साफ-सफाई व्यवस्था और खाद्य पदार्थों का भंडारण संतोषजनक न पाए जाने के कारण प्रतिष्ठान को नोटिस जारी की जा रही है। संग्रहित किए गए नमूनों में अमृत भोग स्वीट्स, बस स्टॉप अकबरपुर से गुझिया; श्री स्वीट्स एंड बेकर्स, बस स्टॉप अकबरपुर से गुझिया; ऐश्वर्या स्वीट, गांधीनगर अकबरपुर से कलाकंद; चौधरी स्वीट, टांडा से कलाकंद; बंगाली स्वीट, अलीगंज सम्हरिया से पेड़ा; हरिश्चंद्र किराना स्टोर, असीपुर रामगढ़ रोड जलालपुर से पापड़; सत्यम स्वीट हाउस, राजेसुल्तानपुर से खोया; बंगाली स्वीट हाउस, रामपुर सकरवारी से खोया; जनता डेयरी, छज्जापुर टांडा से दूध; और शिव शक्ति स्वीट, जमालपुर चौराहा, जलालपुर से मिल्ककेक शामिल हैं। प्रयोगशाला से इन नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद, यदि उनमें मिलावट पाई जाती है, तो संबंधित खाद्य कारोबारकर्ताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जांच टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित कुमार पाण्डेय, दिनेश कुमार राय, चंद्र प्रकाश यादव, मो. नसीम खान, संतोष कुमार वर्मा और ओम प्रकाश शामिल थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में लाइनमैन की करंट से मौत पर हंगामा:पत्नी बोली- लकड़ी की तरह जला शरीर रोड पर पड़ा रहा, अधिकारी छोड़कर भागे
    Next Article
    लखनऊ में तेज रफ्तार वाहन ने दंपती को मारी टक्कर:इलाज के दौरान पति की मौत, मुंडन समारोह से लौट रहे थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment