Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अंबेडकरनगर में संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू:जिलाधिकारी ने स्वच्छता की शपथ दिलाई, जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाई

    1 hour ago

    1

    0

    अंबेडकरनगर में संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने इन अभियानों की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और आमजन को संचारी रोगों की रोकथाम तथा स्वच्छता बनाए रखने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने जागरूकता रैली और प्रचार-प्रसार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन रैलियों के माध्यम से आम जनता को संचारी रोगों से बचाव, साफ-सफाई, मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों के प्रति जागरूक किया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक चलेगा। वहीं, दस्तक अभियान 10 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक संचालित किया जाएगा। इन अभियानों में स्वास्थ्य विभाग, नगर निकाय, पंचायती राज, शिक्षा और अन्य संबंधित विभागों के समन्वय से व्यापक स्तर पर गतिविधियां चलाई जाएंगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान के दौरान घर-घर सर्वेक्षण, साफ-सफाई, जलभराव की समस्या का निराकरण, फॉगिंग और एंटी-लार्वा छिड़काव जैसी गतिविधियों को प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए। लोगों को जागरूक करने पर भी विशेष ध्यान देने को कहा गया। जिलाधिकारी ने आम जनता से अपील की कि वे अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें, जल जमाव न होने दें और पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी प्रकार के संचारी रोग के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क करें। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी, नगर निकाय के अधिकारीगण, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी और अभियान से जुड़े बड़ी संख्या में कार्मिक उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली कॉलेज में ABVP का प्रदर्शन:चीफ प्रॉक्टर के साध्वी पर दिए बयान पर जताया विरोध, प्रिंसिपल ऑफिस में की नारेबाजी
    Next Article
    मझोला चीनी मिल के पुनरुद्धार की आस जगी:चेयरमैन निशांत प्रताप सिंह ने सीएम योगी से की मुलाकात, स्थानीय बाजार मजबूत होगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment