Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अंबेडकरनगर पुलिस ने मनाई होली:त्योहार शांतिपूर्ण संपन्न होने पर अधिकारियों ने दी बधाई, रंग-गुलाल उड़ाया

    9 hours ago

    1

    0

    अंबेडकरनगर में होली का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के बाद पुलिस विभाग ने पुलिस लाइन और सभी थानों में 'पुलिस की होली' मनाई। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाया, मिठाइयां खिलाईं और डीजे की धुन पर जमकर नृत्य किया। पुलिस लाइन में गुरूवार सुबह से ही होली समारोह की तैयारियां शुरू हो गई थीं। अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) श्याम देव और अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) हरेंद्र कुमार पुलिसकर्मियों के साथ पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के आवास पर पहुंचे। उन्होंने एसपी को रंग-गुलाल लगाकर उनके साथ होली खेली। इसके बाद, एसपी और अन्य पुलिस अधिकारी जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के आवास पर गए और उन्हें अबीर लगाकर होली की बधाई दी। पूरे पुलिस लाइन परिसर में उत्सव का माहौल था और सभी पुलिसकर्मी रंगों की मस्ती में डूबे नजर आए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने जिले में होली पर्व को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी अधिकारी और कर्मचारियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों की मुस्तैदी, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के कारण ही जनपद में होली का त्योहार शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सका। पुलिस अधीक्षक ने सभी को भविष्य में भी अपने कर्तव्यों का निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य जनता की सुरक्षा और विश्वास को बनाए रखना है, जिसके लिए सभी को मिलकर पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा। समारोह के दौरान अधिकारी एवं कर्मचारियों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की खुशियां साझा कीं और भाईचारे का संदेश दिया। पूरे कार्यक्रम में उल्लास, सौहार्द और भारतीय परंपरा की झलक देखने को मिली।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होली के हुड़दंग में सड़क हादसों में 3 की मौत:शहर में अलग-अलग हादसों में 45 घायल, 17 हैलट में एडमिट
    Next Article
    करणवीर बोहरा के पिता और प्रोड्यूसर महेंद्र बोहरा का निधन:एक्टर ने इंस्टाग्राम पर दी जानकारी; तेजा, टक्कर जैसी फिल्में प्रोड्यूस की थीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment