Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गंगाघाट पालिका को नया कार्यालय भवन मिलेगा:मुख्यमंत्री योजना के तहत 8.5 करोड़ रुपये स्वीकृत, हाईटेक सुविधाएं होंगी

    1 hour ago

    1

    0

    उन्नाव में नगर पालिका परिषद गंगाघाट के नए कार्यालय भवन निर्माण को शासन से स्वीकृति मिल गई है। मुख्यमंत्री वैश्विक नगर योजना के तहत इस परियोजना के लिए 8.5 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। लगभग 20 हजार वर्गफुट क्षेत्र में दो मंजिला अत्याधुनिक भवन बनाया जाएगा, जिससे पालिका की कार्यप्रणाली में सुधार की उम्मीद है। वर्तमान में पालिका कार्यालय पंप हाउस परिसर में संचालित हो रहा है, जहां जगह की कमी के कारण कर्मचारियों और आम जनता दोनों को असुविधा हो रही थी। सीमित स्थान के चलते कार्यालयी व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही थीं। इस समस्या के समाधान के लिए पालिकाध्यक्ष कौमुदी पांडे और अधिशासी अधिकारी (ईओ) ने नए भवन के निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा था। प्रस्ताव के बाद, पिछले वर्ष नगर निकाय निदेशालय, लखनऊ की प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट की तीन सदस्यीय टीम ने स्थल का निरीक्षण कर रिपोर्ट शासन को सौंपी थी। हाल ही में सर्वे का कार्य भी शुरू किया गया था। शासन से औपचारिक स्वीकृति मिलने के बाद, निर्माण कार्य की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश जल निगम की इकाई, सीएनडीएस (कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज) को सौंपी गई है। कार्यदायी संस्था ने मृदा परीक्षण, ड्रॉइंग और विस्तृत सर्वे का काम तेजी से शुरू कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार, निर्माण कार्य जल्द ही धरातल पर दिखाई देने लगेगा। नए भवन के निर्माण से जनता को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए एक स्थायी और सुव्यवस्थित मंच मिलेगा। प्रस्तावित भवन अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा। दो मंजिला इस भवन में सभी विभागों के लिए अलग-अलग कक्ष बनाए जाएंगे। डिजिटल रिकॉर्ड प्रबंधन के लिए कंप्यूटरीकृत सिस्टम और ई-लाइब्रेरी की व्यवस्था की जाएगी, जिससे दस्तावेजों का सुरक्षित और कुशल प्रबंधन सुनिश्चित होगा। साथ ही दिव्यांगजन के लिए रैंप, विशेष शौचालय और सुगम आवागमन की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी। पालिका प्रशासन का कहना है कि यह भवन न केवल प्रशासनिक कार्यों को गति देगा, बल्कि गंगाघाट क्षेत्र के शहरी विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित होगा। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद नागरिकों को पारदर्शी, सुलभ और तकनीक-संचालित सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ मेट्रो का गेट खुलते ही लगी शहरवासियों की कतार:मेट्रो में बैठने वाले लोगों ने कहा- याद रहेगा ये सफर, यूथ ने बनाई खूब REEL
    Next Article
    धसकरी हत्याकांड, फरार आरोपी गुजरात से गिरफ्तार:ग्राम प्रधान के खिलाफ शिकायत पर हुई थी हत्या, चार पहले से ही जेल में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment