Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ में सिद्धेश्वर नाथ धाम से दानपात्र चोरी:CCTV में कैद हुआ चोर, पुलिस जांच में जुटी

    1 hour ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ के नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित पूरे केशवराव गांव में बीती रात सिद्धेश्वर नाथ धाम मंदिर से दानपात्र चोरी हो गया। आधी रात के करीब एक चोर मंदिर परिसर में घुसा और दानपात्र उठाकर फरार हो गया। यह पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपी की पहचान में जुटी है। चोरी की जानकारी सुबह तब हुई जब मंदिर के पुजारी और ग्रामीण वहां पहुंचे। दानपात्र गायब देखकर उनमें हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने इस घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया है। उनका कहना है कि धार्मिक स्थल पर चोरी की यह घटना निंदनीय है और इससे लोगों की आस्था को ठेस पहुंची है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गांव में इस घटना को लेकर नाराजगी का माहौल बना हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेक्सिको में ड्रग तस्कर की मौत के बाद हिंसा:₹136 करोड़ के इनामी को सेना ने मारा, समर्थकों ने एयरपोर्ट-मॉल में आग लगाई
    Next Article
    मुख्य सड़क पर जंगली पौधों का जमाव:सोहनपुर के ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी, हादसे की आशंका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment