Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अभिनेता राजपाल यादव को जमानत मिली:प्रयागराज में समर्थकों ने मिठाई बांटी, पूजा-अर्चना कर मनाया जश्न

    7 hours ago

    1

    0

    बॉलीवुड के लोकप्रिय कॉमेडी अभिनेता राजपाल यादव को जमानत मिलने की खबर जैसे ही सामने आई, संगम नगरी में उनके प्रशंसकों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। सिविल लाइंस स्थित सुभाष चौराहे पर समर्थकों और नगरवासियों ने एकत्र होकर शांतिपूर्ण और भावनात्मक तरीके से जश्न मनाया। बताया जा रहा है कि चेक बाउंस मामले में कानूनी प्रक्रिया के तहत अभिनेता को जेल जाना पड़ा था। हालांकि, अब जमानत मिलने के बाद उनके चाहने वालों ने राहत की सांस ली है। प्रयागराज मीडिया प्रभारी सनी केसरी के अनुसार, 1.50 करोड़ की राशि जमा कर दी गई है, जबकि शेष राशि जमा करने के लिए 18 मार्च तक का समय न्यायालय की ओर से दिया गया है। सुभाष चौराहे पर आयोजित इस कार्यक्रम में लोगों ने राजपाल यादव की तस्वीर पर पूजा-अर्चना कर तिलक लगाया और मिठाइयाँ वितरित कीं। समर्थकों ने एक-दूसरे को बधाई दी और अभिनेता की जल्द वापसी की कामना की। मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि राजपाल यादव न सिर्फ एक बेहतरीन कलाकार हैं, बल्कि अपने सादगीपूर्ण स्वभाव के कारण भी लोगों के दिलों में खास स्थान रखते हैं। कार्यक्रम में सुधीर निषाद, रश्मि शुक्ला, सरदार पतविंदर सिंह, आशीष पाल, सुजीत पाल, संतोष सिंह, दीपक पाल, महेंद्र पाल सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। सभी ने इस बात पर जोर दिया कि भविष्य में ऐसी परिस्थितियां दोबारा न आएं और अभिनेता अपने काम के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करते रहें। पूरे आयोजन के दौरान माहौल पूरी तरह शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण रहा। सोशल मीडिया पर भी इस खबर को लेकर चर्चाएं तेज रहीं और प्रशंसकों ने अभिनेता के समर्थन में सकारात्मक प्रतिक्रियाएं साझा कीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    84 कोसी परिक्रमा मार्ग पर गिट्टियां, राह मुश्किल:प्रशासन के दावों के बावजूद नंगे पैर चलेंगे श्रद्धालु
    Next Article
    हाथरस में अपराधों पर नियंत्रण बढ़ा:एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ ने कहा- व्यापारियों ने समस्याओं से कराया अवगत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment