Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजयुमो के पूर्व उपाध्यक्ष पर चाकू-गोली से हमला, CCTV:बजरंगदल का पूर्व नगर संयोजक अरेस्ट, दुकान को लेकर हुआ झगड़ा

    2 hours ago

    1

    0

    पुरानी रंजिश में बजरंग दल के पूर्व नगर संयोजक समेत करीब आधा दर्जन युवकों ने मंगलवार आधी रात भाजयुमो के पूर्व जिला उपाध्यक्ष पर चाकू से एक के बाद एक ताबड़तोड़ वार कर दिए। इतना ही नहीं आरोपियों ने इसके बाद पूर्व जिला उपाध्यक्ष के गोली मारी और मरा समझ कर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद मौके पर पुलिस उसे हैलट लेकर पहुंची, जहां भाजपा नेता की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं देर रात पुलिस ने आरोपी पूर्व नगर संयोजक को गिरफ्तार कर लिया। पहले देखिए ये झगड़े की ये 2 तस्वीरें रावतपुर में एक शादी समारोह से लौट रहा था भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष सोनू राठौर नवाबगंज के शिवराज सिगनेचर सिटी में रहते है। छपेड़ा पुलिया पर उनकी पूजन सामग्री की दुकान है। मंगलवार की रात वह रावतपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। वहां से देर रात छपेड़ा पुलिया स्थित दुकान के पास से होकर आ रहे थे। इसी बीच बजरंग दल के पूर्व नगर संयोजक अभिषेक विश्वकर्मा, साजन उर्फ रोहित, बाबा लाइट ने अपने साथियों के साथ मिलकर उस पर मारपीट शुरू कर दी। परिजनों ने बताया कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने सोनू पर चाकू से एक के बाद एक करीब 7 से 8 वार किए। इसके साथ ही उसे पीठ पर गोली भी मार दी। घटना की जानकारी पर भाजयुमो के जिलाध्यक्ष शिवांग मिश्रा मौके पर पहुंचे। डीसीपी एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच दुकान को लेकर के लंबे समय से विवाद चल रहा है। इसी के चलते मंगलवार की देर रात सोनू को अकेला पाकर अभिषेक, साजन ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे पर हमला कर दिया और उसे मरा समझ कर छोड़कर भाग गए। सूचना मिलते ही रावतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी अभिषेक विश्वकर्मा को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। डॉक्टरों ने सोनू राठौर को खतरे से बाहर बताया है। घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसके आधार पर अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    10वीं-12वीं का एग्जाम आज... पेपर लीक की चर्चाओं को UP Board ने बताया अफवाह
    Next Article
    वर्ल्ड अपडेट्स:अपस्टेट न्यूयॉर्क में चर्च में धमाका, फायरफाइटर समेत 5 लोग घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment