Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अभिषेक बनाए गए गोंडा के नए एसपी:विनीत जायसवाल का तबादला, 976 दिनों का रहा कार्यकाल

    46 minutes ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार देर रात पुलिस विभाग में फेरबदल करते हुए 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी विनीत जायसवाल का तबादला कर दिया। 18 दिसंबर 2023 से गोंडा के एसपी पद पर तैनात विनीत जायसवाल को अब सुल्तानपुर का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं, बिजनौर के एसपी 2015 बैच के आईपीएस अधिकारी अभिषेक को गोंडा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विनीत जायसवाल ने गोंडा में करीब 976 दिनों के कार्यकाल के दौरान अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को लेकर कई अहम कार्रवाई की। अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस विनीत जायसवाल के कार्यकाल में अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की गई। उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र में शिवदीन की हत्या के मामले में आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुठभेड़ में कार्रवाई की थी। इसके बाद एसपी विनीत जायसवाल ने शिवदीन की बहन की शादी धूमधाम से कराई और उसका पूरा खर्च भी वहन किया। उनके इस कदम की काफी चर्चा हुई थी। लोकसभा चुनाव से लेकर कजरी तीज तक संभाली व्यवस्था वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने में भी विनीत जायसवाल की अहम भूमिका रही। उनके नेतृत्व में गोंडा पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाए। महिला अपराध के मामलों में आरोपियों पर कार्रवाई के साथ साइबर अपराध पर भी पुलिस ने शिकंजा कसा। साइबर ठगी के मामलों में पीड़ितों के करोड़ों रुपए वापस कराए गए। कई अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड का खुलासा कर आरोपियों को जेल भेजा गया। पुलिस लाइन को मॉडल बनाने पर जोर एसपी रहते हुए विनीत जायसवाल ने गोंडा पुलिस लाइन को मॉडल पुलिस लाइन के रूप में विकसित करने पर भी काम किया। यहां पुलिस कैफे, पुलिस जिम और पुलिसकर्मियों के बच्चों के लिए शिशु क्रेच की सुविधा विकसित की गई। भ्रष्टाचार के मामलों में भी कई पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसके अलावा वर्ष 2024 और 2025 में गोंडा के ऐतिहासिक कजरी तीज मेले को सकुशल संपन्न कराने में भी पुलिस प्रशासन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस मेले में 10 लाख से अधिक श्रद्धालु शामिल होते हैं। अब विनीत जायसवाल सुल्तानपुर की कमान संभालेंगे, जबकि अभिषेक गोंडा के नए पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्यभार ग्रहण करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जीजा के घर युवक की हत्या करने वाले आरोपी गिरफ्तार:स्टेटस लगाने की वजह से हुआ था विवाद, तमंचा-कारतूस बरामद, 24 घंटे में हत्या का किया खुलासा
    Next Article
    विरासत गलियारा का बंद काम देख कमिश्नर नाराज:PWD के अधिकारियों को फटकार लगाई; पूछा- सबकुछ ठीक है तो काम क्यों नहीं हो रहा?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment