Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अभिषेक बनर्जी के पहुंचने से पहले कोलकाता एयरपोर्ट पर बवाल:TMC-BJP कार्यकर्ताओं में मारपीट; TMC के 3 बैंक अकाउंट फ्रीज, इनमें ₹440 करोड़

    18 hours ago

    1

    0

    कोलकाता एयरपोर्ट पर शुक्रवार रात भाजपा और तृणमूल कांग्रेस (TMC) कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान एक महिला बेहोश हो गई। TMC कार्यकर्ता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी का स्वागत करने एयरपोर्ट पहुंचे थे, जो दिल्ली में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात कर लौट रहे थे। अभिषेक के एक समर्थक ने आरोप लगाया कि भाजपा से जुड़े कुछ लोग एयरपोर्ट पर आए और TMC कार्यकर्ताओं के साथ बदसलूकी करने लगे। समर्थक का दावा है कि उनके हाथों में अंडे थे और बाद में उन्होंने हथियार भी निकाले। उन्होंने सवाल उठाया कि एयरपोर्ट अथॉरिटी और सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद हथियार अंदर कैसे पहुंचे। इससे पहले भी 31 मई को पश्चिम बंगाल के सोनारपुर दक्षिण में अभिषेक से मारपीट हुई थी। यहां वे चुनाव के बाद हुई हिंसा के पीड़ित टीएमसी कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे थे। वहीं, शुक्रवार देर रात TMC के HDFC बैंक के 3 अकाउंट्स 50200059108322, 50200063079047, 50200063079034 को फ्रीज किया गया। इनमें कुल मिलाकर लगभग ₹440 करोड़ जमा हैं। मारपीट की 2 तस्वीरें… बागी गुट की शिकायत के बाद TMC के बैंक अकाउंट फ्रीज पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की अंदरूनी फूट अब बैंक खातों तक पहुंच गई है। पूर्व सीएम ममता बनर्जी को बड़ा झटका लगा है। बिधाननगर पुलिस ने टीएमसी से जुड़े 3 खातों से निकासी और लेन-देन रोकने का निर्देश दिया है। सूत्रों के मुताबिक, इनमें 440 करोड़ रु. जमा हैं। इनमें 260 करोड़ रु. अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस के खाते में और 180 करोड़ रु. त्रिपुरा-गोवा यूनिट के खातों में बताए गए हैं। कार्रवाई दक्षिण 24 परगना की जयनगर विधानसभा के विधायक TMC नेता विश्वनाथ शिकायत पर हुई। जिन तीन खातों को फ्रीज किया गया वह प्राइवेट बैंक एचडीएफसी के है, इनके नंबर 50200059108322, 50200063079047, 50200063079034 हैं। इससे एक दिन पहले 18 जून को पार्टी के कोषाध्यक्ष अरूप बिस्वास ने निजी बैंक को चिट्ठी लिखकर पार्टी के खातों पर रोक लगाने की मांग की। खाते में करीब 675 करोड़ रुपये जमा हैं। अरूप ने पत्र में लिखा था कि पार्टी के भीतर विभिन्न गुट खुद को वैध नेतृत्व और अधिकृत पदाधिकारी बता रहे हैं। पार्टी पर किसकी असली लीडरशिप है, इसमें अभी कन्फ्यूजन बना हुआ है। लोकसभा स्पीकर को 20 याचिकाएं देकर आए अभिषेक अभिषेक बनर्जी ने दिल्ली में स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात करने गए थे। जहां उन्होंने अपनी पार्टी TMC के 20 बागी सांसदों के खिलाफ उन्हें अयोग्य ठहराने की मांग करते हुए 20 याचिकाएं सौंपीं। स्पीकर से मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए बनर्जी ने कहा कि जिन बागी सांसदों ने कम जानी-मानी 'नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया' (NCPI) में शामिल होने का दावा किया है, उन्हें पार्टी छोड़ने के आधार पर सदन की सदस्यता से अयोग्य ठहराया जाना चाहिए। अगर वे किसी चुनाव चिह्न पर चुने गए हैं और दो साल बाद दावा कर रहे हैं कि वे एक नई पार्टी में शामिल हो रहे हैं, तो उनकी सदस्यता खत्म हो जानी चाहिए। 31 मई: अभिषेक बनर्जी से शनिवार शाम को मारपीट पश्चिम बंगाल के सोनारपुर दक्षिण में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी से शनिवार शाम को मारपीट हुई थी। वे यहां चुनाव के बाद हुई हिंसा के पीड़ित टीएमसी कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे थे। आरोप है कि वहां पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया और नारेबाजी करते हुए उनके साथ मारपीट की थी। लोगों ने उन पर पत्थर, जूते और अंडे फेंके, उनकी शर्ट फाड़ दी। अभिषेक को हेलमेट पहनाकर वहां से निकाला गया था। घटना पर अभिषेक ने कहा था कि हमला करने वाले मुझे मारना चाहते हैं। हेलमेट की वजह से सिर बच गया। पूरी खबर पढ़ें… घटना से जुड़ी 4 तस्वीरें… 4 मई: बंगाल में पहली बार भाजपा को बहुमत मिला पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के 4 मई को आए रिजल्ट में भाजपा ने 294 में से 208 सीटें जीतकर पहली बार सरकार बनाई थी। TMC सिर्फ 80 पर सिमट गई थी। अभिषेक बनर्जी के संसदीय क्षेत्र की विधानसभा सीट फालता में भाजपा ने सबसे बड़े अंतर से जीत का रिकॉर्ड बनाया था। सुवेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल में BJP के पहले मुख्यमंत्री बने थे। --------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… ममता ने चुनावी हिंसा से जुड़े मामले में पैरवी की; बाहर निकलीं तो बुआ-भतीजा चोर के नारे लगे पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस चीफ ममता बनर्जी एक बार फिर काला कोट पहनकर कोर्ट में दलीलें देने पहुंची। ममता गुरुवार को कलकत्ता हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस सुजॉय पाल और जस्टिस पार्थसारथी सेन के सामने पेश हुईं। मामला हाल के राज्य विधानसभा चुनावों के नतीजों के बाद हुई चुनावी हिंसा से जुड़ी जनहित याचिका का था। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    खबर हटके-अफसर नहीं मिले तो कुत्ते को ज्ञापन सौंपा:व्हेल ने निगला लेकिन जिंदा बाहर आया शख्स; गाय के पेट में चुंबक डालकर कील निकाली
    Next Article
    RSS ऑफिस पर बम फेंकने के निर्देश दुबई से मिले:रांची के बाद लखनऊ था अगला टारगेट; पहले फायरिंग की थी योजना, बदला प्लान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment