Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी के तीन मंजिला मकान में लगी भीषण आग:पड़ोसियों की छत पर कूदकर परिवार ने बचाई जान, दो घंटे बाद आग पर पाया काबू

    2 hours ago

    2

    0

    झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र स्थित झोकनबाग इलाके में शनिवार सुबह एक तीन मंजिला मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरा मकान इसकी चपेट में आ गया। उस समय घर में मौजूद परिवार के सात सदस्य अंदर फंस गए थे। पड़ोसियों की सूझबूझ और फायर ब्रिगेड की तत्परता से सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। पहले 2 तस्वीर देखिए… जानकारी के अनुसार, न्यू मॉर्डन इलेक्ट्रॉनिक्स के संचालक संजय अरोरा और अजय अरोरा का शोरूम झोकनबाग में स्थित है। शोरूम के पास ही उनका तीन मंजिला मकान है। शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे परिवार के सदस्य नाश्ता कर रहे थे, तभी ग्राउंड फ्लोर से अचानक आग की लपटें उठने लगीं। आग की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग तीसरी मंजिल से नीचे उतरने लगे, लेकिन तब तक आग ने सीढ़ियों और निकलने के रास्ते को अपनी चपेट में ले लिया था। इसके बाद सभी लोग वापस तीसरी मंजिल पर पहुंचे और मदद के लिए आवाज लगाई। शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और छत के रास्ते सभी सात लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। साथ ही फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन आग लगातार फैलती रही और मकान के तीनों फ्लोर इसकी चपेट में आ गए। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि तब तक घर में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो चुका था। ई-स्कूटर से आग लगने की आशंका घटना के प्रत्यक्षदर्शी वीरेंद्र कुमार पटेरिया ने बताया कि वह सामने वाले मकान में काम कर रहे थे। तभी एक महिला ने आग लगने की आवाज लगाई। वह तुरंत मौके पर पहुंचे तो देखा कि ग्राउंड फ्लोर पर चार्जिंग में लगी एक इलेक्ट्रिक स्कूटी में आग लगी हुई थी। उनका कहना है कि आग सबसे पहले स्कूटी में लगी और करीब दस मिनट के भीतर पूरे मकान में फैल गई। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। इंसानों के साथ मछलियों को भी बचाया आग बुझाने के दौरान एक मानवीय तस्वीर भी देखने को मिली। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने घर में रखे एक्वेरियम की मछलियों को भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया। आग की गर्मी और धुएं से प्रभावित मछलियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। चार वाहन और एसी जलकर हुए खाक बताया जा रहा है कि ग्राउंड फ्लोर पर शोरूम से संबंधित दर्जनों एसी और कम्प्रेशर रखे हुए थे। इसके अलावा तीन स्कूटर और एक बुलेट मोटरसाइकिल भी वहीं खड़ी थी। आग की चपेट में आने से सभी वाहन और इलेक्ट्रॉनिक सामान पूरी तरह नष्ट हो गए। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार घटना में डेढ़ करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है। पुलिस और फायर विभाग की टीम आग लगने के कारणों और नुकसान का आकलन करने में जुटी हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    NEET एग्जाम सेंटर के 50m दायरे में नहीं होगी पार्किंग:अभ्यर्थियों के गार्जियन भी नहीं खड़े हो सकेंगे, छोटी बाउंड्री के पास विशेष निगरानी
    Next Article
    मुजफ्फरनगर में हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़:10 तस्कर गिरफ्तार, 10 अवैध असलहे बरामद; शामली, सहारनपुर और गाजियाबाद तक फैला था नेटवर्क

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment