Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CISF और CRPF की करेगी नीट पेपर की सुरक्षा:आगरा में कल 20 केंद्रों पर होगी परीक्षा, 9,688 अभ्यर्थी हो रहे शामिल

    2 hours ago

    2

    0

    पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को आयोजित होने जा रही NEET परीक्षा को लेकर प्रशासन ने अभूतपूर्व सुरक्षा इंतजाम किए हैं। परीक्षा की पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए पहली बार केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) को प्रश्नपत्रों और उत्तरपुस्तिकाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आगरा में 9,688 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे, जिनके लिए 20 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 20 केंद्रों पर केंद्रीय बलों का सुरक्षा घेरा सुरक्षा व्यवस्था के तहत 20 केंद्रों में से 10-10 केंद्रों की जिम्मेदारी CISF और CRPF को दी गई है। केंद्रीय बलों के जवान कड़ी सुरक्षा के बीच बैंक से प्रश्नपत्र लेकर परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाएंगे। परीक्षा शुरू होने के बाद भी जवान केंद्रों पर तैनात रहेंगे। परीक्षा समाप्त होने पर उत्तरपुस्तिकाओं को उनकी निगरानी में प्रधान डाकघर पहुंचाया जाएगा, जहां से उन्हें सुरक्षित तरीके से दिल्ली भेजा जाएगा। सशस्त्र पुलिस, QRT और CCTV से निगरानी परीक्षा केंद्रों पर स्थानीय पुलिस भी पूरी तरह सक्रिय रहेगी। डीसीपी मुख्यालय अतुल शर्मा के अनुसार प्रत्येक केंद्र पर सात या उससे अधिक सशस्त्र पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा क्विक रिस्पांस टीम (QRT) और पुलिस रिस्पांस व्हीकल (PRV) भी तैनात रहेंगी। क्षेत्र के एसीपी लगातार केंद्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेंगे। सभी परीक्षा केंद्रों पर CCTV कैमरों के माध्यम से निगरानी की जाएगी, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। छात्रों को साथ रखने होंगे जरूरी दस्तावेज राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने अभ्यर्थियों के लिए भी सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। छात्रों को एडमिट कार्ड का रंगीन प्रिंटआउट साथ लाना होगा और उस पर वही पासपोर्ट साइज फोटो लगानी होगी, जो आवेदन के समय अपलोड की गई थी। इसके अलावा आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर आईडी जैसे किसी एक मूल फोटो पहचान पत्र को साथ लाना अनिवार्य होगा। फोटोकॉपी मान्य नहीं होगी। 1:30 बजे के बाद नहीं मिलेगा प्रवेश एनटीए ने छात्रों को समय का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है। प्रत्येक अभ्यर्थी के लिए अलग रिपोर्टिंग टाइम निर्धारित किया गया है। परीक्षा केंद्रों के द्वार दोपहर 1:30 बजे बंद कर दिए जाएंगे और इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा। ऐसे में छात्रों को ट्रैफिक और दूरी को ध्यान में रखते हुए समय से पहले घर से निकलने की सलाह दी गई है। मोबाइल, स्मार्टवॉच समेत कई सामान प्रतिबंधित परीक्षा कक्ष के भीतर मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाइस या किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा कागज, नोट्स, ज्योमेट्री बॉक्स, प्लास्टिक पाउच, पेन और खाने-पीने की सामग्री भी अंदर नहीं ले जाई जा सकेगी। हालांकि पारदर्शी बोतल में पानी ले जाने की अनुमति होगी। परीक्षा के लिए पेन केंद्र पर ही उपलब्ध कराया जाएगा। OMR शीट भरते समय न करें लापरवाही अभ्यर्थियों को OMR शीट भरते समय भी विशेष सावधानी बरतनी होगी। रोल नंबर और बुकलेट कोड सही तरीके से भरना जरूरी होगा, क्योंकि छोटी सी गलती भी उत्तरपुस्तिका निरस्त होने का कारण बन सकती है। रफ कार्य के लिए टेस्ट बुकलेट में ही स्थान दिया जाएगा और अलग कागज का उपयोग नहीं किया जा सकेगा। पेपर लीक के बाद परीक्षा की विश्वसनीयता बनाए रखना प्रशासन और एनटीए के लिए बड़ी चुनौती माना जा रहा है। ऐसे में इस बार सुरक्षा व्यवस्था को पहले के मुकाबले कहीं अधिक सख्त किया गया है, ताकि परीक्षा निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराई जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    AI से शादी के नाम पर युवक से फ्रॉड:बोला-राधिका ने बहन बनकर रजिस्ट्रेशन कराया था, पूर्वी बोली थी-मां सहीं हो जाएं तो शादी करूंगी
    Next Article
    लखनऊ में महाकुंभ 2025 पुस्तक का विमोचन:लेखक बोले - 66 करोड़ श्रद्धालुओं वाले महाकुंभ पर किताब लिखना सौभाग्य की बात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment