Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अभिषेक शर्मा ने सबसे तेज 2000 टी-20 रन बनाए:एक साल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने में सूर्या की बराबरी; तिलक के 50 कैच पूरे

    1 day ago

    3

    0

    भारत ने तीसरे टी-20 मैच में वेस्टइंडीज को 14 रन से हरा दिया। इंदौर में खेले गए मुकाबले में अभिषेक शर्मा टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 2 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। अभिषेक ने एक साल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने में सूर्यकुमार यादव की बराबरी भी की। वहीं, तिलक वर्मा टी-20 में 50 कैच पूरे करने वाले पांचवे भारतीय खिलाड़ी बन गए। भारत-वेस्टइंडीज तीसरे टी-20 मैच के टॉप रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स… 1. अभिषेक ने 1024 गेंद पर 2 हजार टी-20 रन पूरे किए अभिषेक ने 1,024 गेंद में सबसे तेज 2 हजार रन बनाए। उन्होंने सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 1,164 गेंद में यह कारनामा किया था। 2. अभिषेक शर्मा ने इस साल लगाए 68 छक्के अभिषेक ने इंदौर में 5 छक्के लगाए। वे 2026 में टी-20 इंटरनेशनल में 68 छक्के लगा चुके हैं। उन्होंने एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में सूर्यकुमार यादव की बराबरी की। सूर्यकुमार ने 2022 में 68 छक्के लगाए थे। 3. अभिषेक-किशन ने भारत के लिए सबसे तेज शतकीय साझेदारी की अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने इंदौर में 6.4 ओवर में 16.2 के रनरेट से 108 रन जोड़े। यह टी-20 इंटरनेशनल में भारत के लिए 100 रन की साझेदारी के दौरान सबसे तेज रन रेट है। दूसरे नंबर पर अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा हैं, जिन्होंने 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ 16.04 के रनरेट से 115 रन जोड़े थे। 4. तिलक ने टी-20 में 50 कैच पूरे किए तिलक वर्मा ने टी-20 इंटरनेशनल में 50 कैच पूरे कर लिए हैं। वे ऐसा करने वाले पांचवे भारतीय खिलाड़ी बने। रोहित शर्मा 65 कैच के साथ पहले स्थान पर हैं। 5. टी-20 में भारत ने तीसरा सबसे बड़ा ऑलआउट स्कोर बनाया भारत 223 रन बनाकर पूरे 20 ओवर में ऑलआउट हुआ। पुरुष टी-20 इंटरनेशनल में ऑलआउट होने के बाद यह तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है। इस सूची में तुर्की 237 रन के साथ पहले स्थान पर है। 6. प्रिंस यादव ने नंबर-10 बैटिंग करते हुए 3 बाउंड्री लगाईं प्रिंस यादव ने नंबर-10 या 11 पर बल्लेबाजी करते 3 या ज्यादा बाउंड्री लगाने वाले तीसरे भारतीय बने। उन्होंने इंदौर में 3 बाउंड्री की मदद से 6 गेंद पर नाबाद 13 रन बनाए। यहां से टॉप मोमेंट्स… 1. छक्का लगाने के बाद अगली गेंद पर स्टंप आउट हुए ईशान किशन रोस्टन चेज के ओवर की पहली गेंद पर ईशान किशन ने सीधा छक्का लगाया। इसकी अगली ही गेंद पर चेज ने उन्हें स्टंप आउट करा दिया। आगे बढ़कर शॉट खेलने की कोशिश में ईशान गेंद चूक गए और बैलेंस बिगड़ने के कारण क्रीज पर वापस नहीं पहुंच सके। इस दौरान विकेटकीपर शाई होप ने स्टंप बिखेर दी। 2. चौका समझ पिच पर खड़े हुए तिलक, लेकिन रनआउट हो गए 16वें ओवर की चौथी गेंद पर तिलक वर्मा अजीबोगरीब तरीके से रनआउट हुए। अक्षर पटेल ने गुडाकेश मोती की लो फुलटॉस को डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग की ओर खेला। दोनों बल्लेबाजों ने एक रन पूरा कर लिया। फील्डर निकोलस पूरन ने गेंद को बाउंड्री तक जाने से रोक लिया। हालांकि अक्षर और तिलक को लगा कि गेंद चार रन के लिए चली गई है। दोनों पिच के मिडल पर खड़े होकर ग्लव्स टकराने लगे। इसी दौरान विकेटकीपर शाई होप ने अक्षर को रनआउट करने की कोशिश की, लेकिन वे समय रहते क्रीज में पहुंच गए। तिलक अपनी क्रीज की ओर लौट रहे थे, तभी गेंदबाज मोती ने गेंद लेकर नॉन-स्ट्राइकर एंड के स्टंप बिखेर दिए। तीसरे अंपायर ने जांच के बाद तिलक को रनआउट दे दिया। 3. मयंक यादव ने सीरीज की सबसे तेज गेंद फेंकी तीसरे ओवर की पहली गेंद पर मयंक यादव ने 151 किलीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डाली। ऑफ स्टंप के बाहर गुड लेंथ पर आई इस तेज गेंद को शिमरॉन हेटमायर खेलने से चूक गए। यह सीरीज की सबसे तेज गेंद रही। 4. अभिषेक ने हेटमायर का आसान कैच छोड़ा पारी के तीसरे ओवर में अभिषेक शर्मा ने हेटमायर का कैच छोड़ दिया। ओवर की पांचवी गेंद मयंक ने शॉर्ट ऑफ लेंथ गेंद डाली। इस पर हेटमायर ने ऑफ साइड में शॉट खेला, जो शॉर्ट थर्ड मैन पर खड़े अभिषेक शर्मा के पास गया। अभिषेक असमंजस में दिखे और गेंद उनके हाथों से छिटक गई। तब हेटमायर 5 रन बनाकर खेल रहे थे। 5. ओवर में तीन छक्के लगाने के बाद नमन धीर की गेंद पर आउट हुए पूरन 11वें ओवर में नमन धीर की पहली, दूसरी और पांचवीं गेंद पर कामिल पूरन ने छक्के लगाए। इसके बाद ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने एक और छक्का लगाने की कोशिश की, लेकिन डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर अर्शदीप सिंह को कैच थमा बैठे। पूरन 27 गेंदों पर 42 रन बनाकर आउट हुए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डॉ. श्रीराम नेने की हेल्थ पर पहली किताब लॉन्च:बोले- 21 किलो वजन घटाया, बताया पत्नी माधुरी दीक्षित की फिटनेस का राज
    Next Article
    पूर्व क्रिकेटर ने अगरकर की चयन समिति पर सवाल उठाए:वसीफ जाफर ने कहा- कमेटी के खराब व्यवहार से नाराज से थे विराट

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment