Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अभ्यर्थियों को जीएस या गणित लगा कठिन:कहा- रीजनिंग और हिंदी के प्रश्न सरल थे, सिलेबस को अच्छा बताया

    3 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद में पुलिस उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा शनिवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। यह परीक्षा जिले के 19 केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की गई। परीक्षा देकर बाहर आए अभ्यर्थियों ने बताया कि कुछ को गणित के सवाल कठिन लगे, तो कुछ को सामान्य अध्ययन (जीएस) में परेशानी हुई। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक हुई, जिसके लिए अभ्यर्थियों को सुबह 8 बजे से प्रवेश दिया गया। दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चली, जिसमें अभ्यर्थियों को दोपहर 2 बजे से प्रवेश मिलना शुरू हुआ। केंद्रों पर प्रवेश के दौरान सघन चेकिंग की गई, जिसमें मेटल डिटेक्टर का उपयोग और दो बार बायोमेट्रिक सत्यापन शामिल था। पूरी परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में संपन्न हुई। इसके अतिरिक्त, एक कंट्रोल रूम से भी केंद्रों पर लगातार नजर रखी जा रही थी ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता को रोका जा सके। मैनपुरी से आए सुरेंद्र सिंह ने बताया कि गणित, रीजनिंग और हिंदी के प्रश्न सरल थे, लेकिन सामान्य अध्ययन (जीएस) थोड़ा कठिन लगा। कानपुर देहात से आई प्रियंका ने कहा कि पेपर ज्यादा कठिन नहीं था। औरैया की गौरवी ने प्रश्न पत्र को थोड़ा मुश्किल बताया, लेकिन कुल मिलाकर अच्छा हुआ। झांसी निवासी नरेंद्र कुमार ने पेपर और सिलेबस को अच्छा बताया। परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों को आवागमन में कोई समस्या न हो, इसके लिए 30 अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई थी। दोपहर और शाम को परीक्षा समाप्त होने के बाद बड़ी संख्या में अभ्यर्थी बस स्टैंड और रेलवे स्टेशनों पर अपने-अपने गंतव्य के लिए बसों और ट्रेनों की तलाश में पहुंचे। डीएम एसपी ने भी केंद्रों का किया निरीक्षण डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी और एसपी आरती सिंह ने भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं को देखा। निरीक्षण के दौरान परीक्षा केन्द्रों पर स्थापित सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता का परीक्षण किया गया। कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्था संबंधी तैयारियों का जायजा लिया गया। इस अवसर पर ड्यूटी पर तैनात समस्त पुलिस कर्मियों को ब्रीफ करते हुए परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने को दिशा-निर्देश दिए गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एटा में कड़ी सुरक्षा में हुई पुलिस भर्ती परीक्षा:डीएम प्रेमरंजन सिंह ने केंद्रों का निरीक्षण किया, 11 केंद्रों में हुई
    Next Article
    'सीधे तेरे माथे में गोली मारेंगे...', सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी, कहा- 2024 में तेरे क्लब में तुझे ट्रेलर दिखाया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment