Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अंबाला में युवती का अपहरण:झाड़-फूंक के बहाने आया युवक, फाइल साइन कराने का झांसा देकर ले गया

    3 hours ago

    1

    0

    अंबाला कैंट में नौकरी दिलाने और झाड़-फूंक के बहाने एक 21 वर्षीय युवती के अपहरण का मामला सामने आया है। सहारनपुर से अंबाला आई युवती को उसका जानकार युवक फाइल पर साइन कराने का झांसा देकर अपने साथ ले गया और वापस नहीं लौटा। युवती के भाई की शिकायत पर अंबाला कैंट थाना पुलिस ने युवक के खिलाफ अपहरण की धाराओं में मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गागलहेड़ी निवासी रोहित ने पुलिस को बताया कि उसके पिता कई वर्षों से झाड़-फूंक का काम करते हैं। 17 अप्रैल को एक व्यक्ति बाइक पर उनके घर आया और घर में सुख-शांति के लिए झाड़ा लगवाने की बात कही। इस दौरान युवक ने रोहित की बहन पूनम को नौकरी दिलाने का लालच भी दिया और रात को उनके घर पर ही रुका। फाइल पर साइन कराने के बाहने ले गया रोहित ने बताया कि 18 अप्रैल को शाम करीब 5 बजे वह और उसकी बहन पूनम उस युवक के साथ उसकी बाइक पर अंबाला के लिए निकले। रात 9 बजे जब वे लाल कुर्ती चौक पहुंचे, तो युवक पूनम को 'फाइल पर साइन कराने' का बहाना बनाकर अपने साथ ले गया। काफी देर तक जब पूनम वापस नहीं आई और उस युवक का कोई सुराग नहीं मिला, तो रोहित को अनहोनी का शक हुआ। उसने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है। आस-पास के थानों को भी सूचित किया परिजनों ने पुलिस को लापता युवती का हुलिया बताया है। उसकी उम्र करीब 21 वर्ष और कद 5 फुट है। उसका चेहरा गोल और रंग गेहूंआ है। लापता होने के समय उसने पैरों में जूतियां पहनी हुई थीं और उसके दाहिने हाथ में काले रंग की घड़ी बंधी हुई थी। पुलिस ने इस हुलिए के आधार पर आस-पास के थानों को भी सूचित कर दिया है। आरोपी की खिलाफ केस दर्ज युवती के लापता होने की सूचना पर रेजीमेंट बाजार चौकी और अंबाला कैंट पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस उस अज्ञात युवक की पहचान करने में जुटी है, जो युवती को अपने साथ लेकर गया है। रोहित के बयान के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 127(6) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी की जांच कर रही पुलिस पुलिस की एक टीम लाल कुर्ती चौक और शहर के एग्जिट पॉइंट्स पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है, ताकि उस बाइक का नंबर और संदिग्ध व्यक्ति का चेहरा साफ हो सके। युवती की तलाश के लिए सहारनपुर पुलिस से भी संपर्क साधा गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में तालाब में डूबने दो किशोरों की मौत:नहाते समय गहरे पानी में जाने से हादसा, रिश्ते में ममेरे-फुफेरे भाई थे
    Next Article
    हरदोई में 'लव जिहाद' के विरोध में हिंदू एकजुट:बेटियों की सुरक्षा को लेकर कड़े कानून बनाने की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment