Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में तालाब में डूबने दो किशोरों की मौत:नहाते समय गहरे पानी में जाने से हादसा, रिश्ते में ममेरे-फुफेरे भाई थे

    3 hours ago

    1

    0

    सीतापुर के मानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बन्नी खरेला के तालाब में नहाने गए दो बच्चों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। अर्पित कुमार (13 वर्ष) पुत्र शिवकुमार निवासी भनवापुर इन दिनों अपने ननिहाल रमईपुर में रह रहा था। रविवार दोपहर करीब 2 बजे वह अपने ममेरे भाई कपिल (उम्र करीब 12 वर्ष) पुत्र सुरेंद्र यादव के साथ गांव के पास स्थित खरेला बासी तालाब में नहाने गया था। बताया जा रहा है कि नहाने के दौरान दोनों बच्चे अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। आसपास मौजूद लोगों को जब तक घटना की जानकारी होती, तब तक दोनों बच्चे पानी में समा चुके थे।घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और काफी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों को तालाब से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर मानपुर थाना अध्यक्ष आशुतोष मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।बताया जाता है कि मृतक कपिल अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। बेटे की मौत से पिता सुरेंद्र यादव बेसुध हो गए। उनका कहना है कि अब उनके बुढ़ापे का सहारा छिन गया। वहीं अर्पित के परिजन भी गहरे सदमे में हैं। पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और हर आंख नम है। ग्रामीणों का कहना है कि तालाब में पानी अधिक होने और बच्चों को तैरना न आने से हादसे की संभावना है। हालांकि दो बच्चों की मौत से परिवारों के कोहराम मचा हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मोबाइल-चिप्स की जिद ने बदला मासूमों का मिजाज:3 से 5 साल के बच्चों को आ रहा गुस्सा, मामूली बात पर आक्रामक भी हो रहे
    Next Article
    अंबाला में युवती का अपहरण:झाड़-फूंक के बहाने आया युवक, फाइल साइन कराने का झांसा देकर ले गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment