Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अबॉर्शन में हालत बिगड़ने पर प्रेमी छोड़कर भागा:प्रयागराज में ऑपरेशन कर बच्चेदानी निकालनी पड़ी, वेंटिलेटर पर 20 साल की प्रेमिका

    20 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में 20 साल की एक लड़की गर्भवती हो गई। गर्भपात कराने के लिए उसका प्रेमी लड़की को झोलाझाप डॉक्टर के पास ले गया। यहां गर्भपात के दौरान लड़की हालत बिगड़ने लगी। लड़की की हालत बिगड़ती देखकर प्रेमी मौके से भाग गया। बाद में घरवाले लड़की को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर उसकी जान बचाई। उपचार के दौरान बच्चेदानी और आंतों का कुछ हिस्सा निकालना पड़ा। युवती आईसीयू में भर्ती है। उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। इस मामले में पुलिस ने सोमवार को प्रेमी रविराज और झोलाछाप समेत तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पूरा मामला फाफामऊ थाना क्षेत्र का है। अब जानिए पूरा मामला…. फाफामऊ थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले युवक ने पुलिस को तहरीर दी। तहरी में युवक ने बताया- रविराज मेरे घर आया-जाया करता था। इस दौरान ही मेरी बहन से नजदीकी बढ़ा ली थी। दोनों मिलने-जुलने लगे थे। इसी दौरान बहन गर्भवती हो गई। 10 फरवरी को अचानक पेट में तेज दर्द होने लगा, तो उसने फोन से इसकी जानकारी रविराज को दी। रविराज ने उसे सोरांव बुलाया। कहा कि वह परिचित डॉक्टरों से इलाज करवा देगा। इसके बाद युवती को होलागढ़ के बारादरी बाजार स्थित एक निजी क्लीनिक में ले गया। यहां डॉक्टर सत्येंद्र पटेल और डॉक्टर राहुल पटेल ने जांच के बाद दवा दी। भाई का आरोप है कि दवा देने के कुछ ही देर बाद बहन की हालत बिगड़ गई। इसके बाद रविराज उसे छोड़कर भाग गया। 4 माह से थी प्रेग्नेंट हालत गंभीर होने पर इसकी सूचना लड़की के परिजनों को मिली। मौके पर पहुंचे परिजन लड़की को सोरांव के एक अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने बताया कि युवती का गर्भपात कराया गया है और उसकी स्थिति बेहद नाजुक है। इसके बाद उसे एसआरएन अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच के बाद पता चला कि युवती 4 महीने की प्रेग्नेंट थी। असुरक्षित तरीके से अबॉर्शन करने के दौरान ही उसकी बच्चेदानी पूरी तरह डैमेज हो गई और आंतों का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। उसे 10 फरवरी की रात में स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल (एसआरएन) में भर्ती कराया गया, जहां आईसीयू में उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों का दावा: बच्चेदानी पूरी तरह क्षतिग्रस्त एसआरएन अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार, गर्भपात के दौरान युवती की बच्चेदानी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। अंदरूनी अंगों को भी गंभीर नुकसान पहुंचा। ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों को उसकी बच्चेदानी निकालनी पड़ी। अत्यधिक खून बहने के कारण स्थिति और जटिल हो गई थी। डॉक्टरों ने बताया कि खून की भारी कमी के बावजूद तत्काल ब्लड की व्यवस्था कर ऑपरेशन किया गया। फिलहाल हालत स्थिर है, लेकिन अभी खतरे से बाहर नहीं है। तीन पर मुकदमा, क्लीनिक संचालक फरार फाफामऊ थाना अध्यक्ष अश्वनी कुमार सिंह के मुताबिक, युवती के प्रेमी रविराज, डॉक्टर सत्येंद्र पटेल और डॉक्टर राहुल पटेल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जिस क्लीनिक में कथित तौर पर अबॉर्शन कराया गया, वहां ताला लटका मिला। संचालक फरार बताया जा रहा है। पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एसडीएम के तबादले की मांग, अधिवक्ता आमरण अनशन पर:14 दिन चला क्रमिक अनशन, प्रशासन से वार्ता विफल
    Next Article
    श्रावस्ती में महिला ने फांसी लगाकर जान दी:पति पहली पत्नी संग मुंबई गया था, एक साल की बेटी को छोड़ जान दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment