Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्रावस्ती में महिला ने फांसी लगाकर जान दी:पति पहली पत्नी संग मुंबई गया था, एक साल की बेटी को छोड़ जान दी

    18 hours ago

    1

    0

    श्रावस्ती जनपद के हरदत्त नगर गिरन्ट थाना क्षेत्र के मुलायम पुरवा गांव में सोमवार को एक विवाहिता का शव उसके घर में फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान 20 वर्षीय रुकसार के रूप में हुई है, जो गांव निवासी 28 वर्षीय नफीस की पत्नी थी। रुकसार और नफीस की शादी दो साल पहले हुई थी और उनकी एक साल की बेटी है। रुकसार का मायका पड़ोसी जनपद बहराइच के पयागपुर थाना क्षेत्र के पकड़िया गांव में है। बताया जा रहा है कि पति नफीस मुंबई में मजदूरी करता है। घटना से पांच दिन पहले वह घर से मुंबई गया था। जानकारी के अनुसार, नफीस ने दो शादियां की थी पहली पत्नी से कोई संतान नहीं थी, वह अपनी पहली पत्नी को भी अपने साथ मुंबई ले गया था, जिसकी जानकारी उसने रुकसार को नहीं दी थी। जब रुकसार को इस बात का पता चला तो उसने पति को फोन किया। इसके बाद, वह अपनी मासूम बेटी को अपनी बड़ी बहन के घर छोड़कर अपने कमरे में लौट गई। कुछ समय बाद रुकसार ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। पारिवारिक पृष्ठभूमि के अनुसार, नफीस पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर है। उसका सबसे छोटा भाई अविवाहित है और पिता पुत्तन के साथ रहता है। अन्य सभी भाई मुंबई में मजदूरी करते हैं। पिता के पास छह बीघा कृषि योग्य भूमि है। रुकसार की दो बड़ी बहनें भी इसी गांव में विवाहित हैं। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पोस्टमार्टम और फोरेंसिक जांच के साथ ही घर व आसपास के सभी बिंदुओं की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के विश्लेषण के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अबॉर्शन में हालत बिगड़ने पर प्रेमी छोड़कर भागा:प्रयागराज में ऑपरेशन कर बच्चेदानी निकालनी पड़ी, वेंटिलेटर पर 20 साल की प्रेमिका
    Next Article
    19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अयोध्या आएंगी:चार घंटे राम मंदिर परिसर में रहेंगी, 400 श्रमिकों को सम्मानित करेंगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment