Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अंबेडकरनगर में भाजयुमो ने राहुल गांधी का पुतला फूंका:कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एआई समिट में कथित अभद्रता पर विरोध

    1 hour ago

    1

    0

    अंबेडकरनगर में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला दहन किया। यह प्रदर्शन एआई समिट के दौरान भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा की गई कथित अभद्रता और विरोध प्रदर्शन के खिलाफ किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व भाजयुमो के जिलाध्यक्ष आकाश वर्मा ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने आरोप लगाया कि एआई समिट जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम में अनुशासनहीनता और अभद्र व्यवहार लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। आकाश वर्मा ने इस अवसर पर कहा कि ऐसी घटनाएं लोकतांत्रिक परंपराओं को आहत करती हैं और इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि युवा मोर्चा समाज और राष्ट्रहित के खिलाफ किसी भी कृत्य का लगातार विरोध करता रहेगा। इस प्रदर्शन में पूर्व जिला अध्यक्ष कपिल देव वर्मा, जिला महामंत्री अतुल मिश्रा, नगर अध्यक्ष सत्यम ओझा, राहुल चौधरी, बृजेश तिवारी, अभिषेक उपाध्याय, चंद्रपाल वर्मा, मोनू वर्मा, कृष्णा दुबे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। हालांकि, मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं में कांग्रेस के प्रति खासा आक्रोश देखने को मिला।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलीगढ़ में 'हनीट्रैप' वाली डांसर:शादी में नाचने आई युवती दूल्हे को लेकर फरार, परिजन का आरोप- 'कत्ल भी कर चुकी है'
    Next Article
    अलीगढ़ में हर्ष फायरिंग से बाराती घायल:मथुरा रोड के मैरिज होम में युवक के पैर में लगी गोली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment