Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अचानक भारत में उतरा रूस का ताकतवर व्यक्ति, बड़ी हलचल शुरू!

    3 hours from now

    1

    0

    भारत में जब सुबह के 6:30 बज रहे थे उस वक्त अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर एक ऐसी बात कही जिसका मतलब कई लोग समझ ही नहीं पाए। लेकिन भारत शायद पहले से ही जानता था कि डोनाल्ड ट्रंप अपनी छवि को बचाने के लिए ईरान में कुछ असंभव सा काम करने जा रहे हैं। शायद इसीलिए जब अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ईरान को धमकी दे रहे थे। लगभग उसी वक्त रूस के एक ताकतवर शख्स ने भारत में कदम रख दिया। रूस का यह ताकतवर शख्स भारत में जो करने आया है उसके बारे में पूरे भारत को पता होना चाहिए क्योंकि आने वाले दिनों में एक-एक भारतीय को इस तस्वीर की कीमत समझ आ जाएगी। डोनाल्ड ट्रंप ईरान की जंग आपके घरों तक पहुंचाने की तैयारी कर रहे हैं। डॉनल्ड ट्रंप ऐसा ना कर पाए इसीलिए रूस का यह ताकतवर शख्स सुबह-सुबह के अंधेरे में भारत पहुंच गया। इसे भी पढ़ें: Donald Trump का दावा- Iran की Military खत्म, Australian PM बोले- अब क्या हासिल करना बाकी?रूस का यह ताकतवर व्यक्ति कौन है और यह भारत में क्या करने आया है वो आपको आगे बताएंगे। लेकिन उससे पहले जल्दी से जान लीजिए कि ट्रंप ने क्या पागलपन कर दिया है। ट्रंप ने कहा है कि मैं अगले दो-तीन हफ्तों में ईरान पर बेहद जोरदार हमला करने वाला हूं। मैं ईरान को स्टोन एज यानी पाषाण युग में वापस धकेलने वाला हूं। दरअसल डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान ने अगर मेरी बात नहीं मानी तो मैं ईरान के सभी बिजली स्टेशंस, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट्स, सारे एनर्जी प्रोडक्शन प्लांट्स, सारा इंफ्रास्ट्रक्चर उड़ा दूंगा। ईरान के करीब 9 करोड़ लोग सड़कों पर आ जाएंगे। ईरान के लोग वैसी ही जिंदगी जीने को मजबूर हो जाएंगे जैसी सैकड़ों साल पहले पाषाण युग के लोग जीते थे। अगर ट्रंप ने ऐसा कर दिया तो पूरी दुनिया में तूफान आ जाएगा। शायद इसी कड़ी में रूस के फर्स्ट डेपुटी प्राइम मिनिस्टर डेनिस मंटूरोव दो दिवसीय भारत यात्रा पर आए हैं। डेनिस मंटूरोव पुतिन के कोर ग्रुप में शामिल हैं और रूस के टॉप पॉलिसी मेकर हैं। रूस जानता है कि आने वाले समय में उसे भारत की बहुत ज्यादा जरूरत पड़ने वाली है और भारत को भी रूस पर अपनी निर्भरता बढ़ानी होगी। अमेरिकी सेंशंस हटने के बाद रूस अचानक पूरी दुनिया में सबसे बड़ा एनर्जी सप्लायर बन गया है।इसे भी पढ़ें: IRGC की America को खुली चुनौती, बोला- हमारी Missile और Drone की गिनती में गलती कर रहे Trumpचीन, भारत, यूरोप, अफ्रीका, सेंट्रल एशिया सभी गैस और तेल के लिए रूस से संपर्क कर रहे हैं। लेकिन यहां पर रूस एक अजीब सी स्थिति में फंस गया है। इस स्थिति से निकलने के लिए रूस को भारत की मदद चाहिए। भारत के हर घर में गैस और हर व्यक्ति तक पेट्रोल और डीजल पहुंचे उसे लेकर डेनिस मंटू रोफ भारत में मीटिंग करने आए हैं। लेकिन डेनिस यह भी चाहते हैं कि भारत अपनी ताकत का इस्तेमाल करके उसका तेल और गैस पूरी दुनिया को सप्लाई करें। यानी रूस चाहता है कि भारत उससे सामान खरीदे भी और उसका सामान दुनिया को बेचे भी। रूस का तेल दुनिया तक भारत ही पहुंचा सकता है क्योंकि भारत ही रूस के क्रूड ऑयल को आसानी से प्रोसेस कर सकता है। रूस की दुविधा यह है कि वो क्रूड ऑयल तो आराम से बेच सकता है लेकिन क्रूड ऑयल से बनने वाले पेट्रोल और डीजल को हर देश तक वह नहीं पहुंचा सकता। लेकिन इस काम को भारत कर सकता है।इसे भी पढ़ें: Donald Trump की धमकी, Putin का 'Dream Plan'! Poland के PM ने NATO पर क्यों उठाए सवाल?हाल ही में रूस ने 4 महीनों के लिए पेट्रोल और डीजल की सप्लाई बैन कर दी है। रूस का कहना है कि हमें अपने लोगों के लिए भी पेट्रोल और डीजल चाहिए। ऐसे में हम क्रूड ऑयल से तैयार होने वाले पेट्रोल और डीजल को नहीं बेच पाएंगे। लेकिन हम क्रूड ऑयल बेच सकते हैं। यह क्रूड ऑयल दुनिया तब तक इस्तेमाल नहीं कर पाएगी जब तक वह भारत में प्रोसेस नहीं हो जाता। हर देश के पास रूस के तेल को प्रोसेस करने की टेक्नोलॉजी नहीं है। यानी डॉनल्ड ट्रंप के पागलपन के बीच भारत दुनिया का असली संकट मोचक बन गया है। 
    Click here to Read more
    Prev Article
    West Asia में गहराया तेल संकट, Hormuz को खुलवाने के लिए UK के 'एक्शन प्लान' में भारत भी शामिल
    Next Article
    35 देशों की उम्मीद मोदी पर टिकी, अब हॉर्मुज खुलवाएगा भारत!

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment