Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अछल्दा मेले में दुकानदार की मौत:सांस की बीमारी से तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में मृत घोषित

    14 hours ago

    1

    0

    अछल्दा कस्बे में लगे मेले के दौरान शनिवार सुबह एक दुकानदार की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। इस घटना से मेले में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मृतक की पहचान कानपुर देहात जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र निवासी रामबाबू पुत्र बच्चू लाल के रूप में हुई है। वह अछल्दा मेले में पत्थर की दुकान लगाए हुए थे। परिजनों ने बताया कि रामबाबू लंबे समय से सांस की बीमारी से ग्रसित थे और पिछले कुछ समय से उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा था। शनिवार सुबह करीब 11 बजे उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उनकी पत्नी गीता देवी उन्हें एक निजी ई-रिक्शा से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अछल्दा ले गईं। वहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर गौरव ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, रामबाबू को लगभग 12:10 बजे ई-रिक्शा से अस्पताल लाया गया था। घटना की सूचना मिलने पर कस्बा प्रभारी मौके पर पहुंचे। मृतक के भतीजे शिवम ने पंचनामा भरवाया। कस्बा प्रभारी बृज किशोर ने बताया कि आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने विधानसभा घेराव की रणनीति बनाई:मनरेगा और SIR सहित कई मुद्दों पर प्रदर्शन होगा
    Next Article
    यूपी बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्र की दूसरी खेप पहुंची:कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में रखा गया, बिना अनुमति किसी को प्रवेश नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment