Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्र की दूसरी खेप पहुंची:कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में रखा गया, बिना अनुमति किसी को प्रवेश नहीं

    16 hours ago

    1

    0

    देवरिया में 18 फरवरी से यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं, जिसकी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। शनिवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद से प्रश्नपत्रों की दूसरी खेप कड़ी सुरक्षा के बीच जिले में पहुंच गई। इन प्रश्नपत्रों को शहर के पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज स्थित मुख्य स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा गया है। इससे पहले प्रश्नपत्रों की पहली खेप भी यहां पहुंच चुकी थी, जिसे आरक्षित प्रश्नपत्रों के तौर पर रखा गया है। दूसरी खेप का उपयोग सीधे परीक्षा में किया जाएगा। प्रशासन ने प्रश्नपत्रों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। जिले में इस वर्ष कुल 174 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां हजारों छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। परीक्षा संचालन के लिए देवरिया मुख्यालय स्थित पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज से केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं और अन्य सामग्री भेजी जा रही है। बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में लगभग पांच लाख कॉपियां उपलब्ध कराई गई हैं, जिन्हें परीक्षा केंद्रों के कर्मचारी अपने आवंटन के अनुसार प्राप्त कर रहे हैं। प्रवेश पत्रों का वितरण पहले ही विद्यालयों के माध्यम से किया जा चुका है, ताकि विद्यार्थियों को कोई असुविधा न हो। लगभग सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं और अंतिम तैयारियां जारी हैं। शिक्षा विभाग और प्रशासनिक अमला सभी परीक्षा केंद्रों तक प्रश्नपत्र समय पर और सुरक्षित ढंग से पहुंचाने के लिए लगातार समन्वय कर रहा है। प्रश्नपत्रों को स्ट्रांग रूम के अलग-अलग कक्षों में विषयवार व्यवस्थित किया गया है। प्रत्येक कक्ष को सील कर दिया गया है और बिना अनुमति प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित है। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए 24 घंटे सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। इसके अतिरिक्त, सुरक्षा कर्मियों की एक विशेष टीम दिन-रात तैनात है। अधिकारियों के अनुसार, किसी भी प्रकार की लापरवाही की गुंजाइश नहीं छोड़ी जाएगी। प्रश्नपत्रों के वितरण के लिए जल्द ही रूट चार्ट भी तैयार किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अछल्दा मेले में दुकानदार की मौत:सांस की बीमारी से तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में मृत घोषित
    Next Article
    अयोध्या में वेलेंटाइन डे पर चला चेकिंग अभियान:पुलिस ने गुलाबवाड़ी- कंपनी गार्डन की तलाशी ली, शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment