Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अंडर-19 एशिया कप में आज भारत Vs पाकिस्तान:सहवाग के बेटे आर्यवीर टीम इंडिया के टॉप स्कोरर; ओमान में सुबह 10:30 बजे से मुकाबला

    8 hours ago

    1

    0

    अंडर-19 एशिया कप में भारत और पाकिस्तान की टीमें रविवार को आमने-सामने होंगी। मुकाबला ओमान के अल अमीरात क्रिकेट ग्राउंड पर सुबह 10:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस सुबह 10 बजे होगा। दोनों टीमों ने टूर्नामेंट में जीत के साथ शुरुआत की है। भारत ने पहले मैच में नेपाल को 10 विकेट से हराया था, जबकि पाकिस्तान ने UAE को 9 विकेट से मात दी थी। भारत की ओर से पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर पर नजरें रहेंगी। उन्होंने नेपाल के खिलाफ 52 गेंदों पर नाबाद 70 रन बनाए थे। वहीं, पाकिस्तान के उस्मान खान ने UAE के खिलाफ 120 गेंदों पर नाबाद 139 रन की पारी खेली थी। दोनों बल्लेबाज अपनी टीमों के लिए पहले मैच में टॉप स्कोरर रहे। दोनों टीमों के स्क्वॉड भारत अंडर-19: लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान), आर्यवीर सहवाग, वीके विनीथ, यशवर्धन सिंह चौहान (उपकप्तान), कुशाग्र ओझा, अर्जुन राजपूत, मनल चौहान, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), रजत बघेल (विकेटकीपर), वी. यशवीर, आर्यन सावसानी, मोहित उल्वा, काव्या पटेल, शाविन विनोद और ईशान सूद। पाकिस्तान अंडर-19: फरहान यूसुफ (कप्तान), अब्दुल कादिर (विकेटकीपर), अब्दुल सुभान, अहमद हुसैन, अली रजा, हमजा जाहूर (विकेटकीपर), हसनैन अब्बास डार, हयाम खान, हुजैफा अहसान, जहांगीर बिलाल, मोहम्मद हुजैफा, मोहम्मद सैयम, निकाब शफीक, रिजवानुल्लाह और उस्मान खान।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रणबीर कपूर 2-3 साल में करेंगे डायरेक्टोरियल डेब्यू:बोले- बतौर एक्टर यह मेरा आखिरी दशक, पहले पूरी करेंगे 'ब्रह्मास्त्र 2', 'एनिमल पार्क' और 'रामायण 2'
    Next Article
    अफगानिस्तान के रहमानुल्लाह का डेब्यू टेस्ट में शतक:अटल की लगातार दूसरी सेंचुरी, रहमत 94 रन बनाकर नाबाद; जिम्बाब्वे से 102 रन पीछे अफगानिस्तान

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment