Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    US Central Command ने ओमान की खाड़ी में सेंट किट्स का पोत किया निष्क्रिय

    1 hour from now

    3

    0

    यरुशलम, आठ नवंबर (एपी) अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने शनिवार देर रात कहा कि उसने सेंट किट्स के झंडे वाले एक जहाज को निष्क्रिय कर दिया है। कमांड ने दावा किया कि कई बार चेतावनी दिए जाने के बावजूद जहाज ने निर्देशों का पालन नहीं किया और ईरान के एक बंदरगाह पर रुकने के बाद क्षेत्र से बाहर निकलने की कोशिश की। अमेरिकी सेना पिछले कई महीनों से होर्मुज जलडमरूमध्य और उसके आसपास ईरान की समुद्री नाकेबंदी लागू कर रही है।यह जलमार्ग तेल सहित अन्य वस्तुओं की समुद्री आवाजाही के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है। किसी मालवाहक जहाज पर अमेरिका का आखिरी पुष्ट हमला करीब एक महीने पहले ओमान की खाड़ी में हुआ था। शनिवार को इस कार्रवाई की जानकारी ऐसे समय में सामने आई है, जब इससे पहले कम से कम दो मौकों पर अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने क्षेत्र में की गई सैन्य कार्रवाई की जानकारी सार्वजनिक नहीं की थी।स्थानीय स्तर पर विस्फोटों की खबरों के बारे में पूछे जाने पर कमांड के अधिकारियों ने हमलों की पुष्टि करने से भी इनकार कर दिया था। ईरान के सरकारी मीडिया ने भी शनिवार शाम होर्मुज जलडमरूमध्य में स्थित केश्म द्वीप पर विस्फोटों की आवाजें सुनाई देने की खबर दी। इसके अलावा, जास्क बंदरगाह पर भी कई विस्फोट होने की सूचना दी गई।हालांकि, इन विस्फोटों का कारण तत्काल स्पष्ट नहीं हो सका। अमेरिकी सेना ने भी इस संबंध में एसोसिएटेड प्रेस (एपी) के सवाल का तत्काल जवाब नहीं दिया। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा था कि अमेरिकी सेना ने ईरान पर नए सीमित हमले किए हैं और एक ईरानी वायु रक्षा प्रणाली को निशाना बनाया है।ट्रंप ने पत्रकारों से बातचीत में इस सैन्य कार्रवाई को मामूली बताया था। हालांकि, ट्रंप की ओर से हमलों की पुष्टि किए जाने के बाद भी अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की। पिछले कई हफ्तों से ट्रंप कह रहे हैं कि वह अमेरिका के मध्यावधि चुनावों के बाद ईरान पर हमलों का एक नया दौर शुरू करने पर विचार कर रहे हैं।ऐसे में पश्चिम एशिया सहित दुनिया के अन्य हिस्सों में इस आशंका को लेकर तनाव बना हुआ है कि अमेरिका ईरान के खिलाफ बड़े पैमाने पर सैन्य अभियान फिर शुरू कर सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Poland के Krakow में गोलीबारी के हमलावर के घर मिले तीन शव, PM Tusk ने दी जानकारी
    Next Article
    Poland के Krakow में अंधाधुंध फायरिंग, 6 लोगों की मौत और 15 अन्य घायल

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment