Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में भारतीयों के साथ दिवाली मनाई:ओवल ऑफिस में दीया जलाया, हनुमान चालीसा भेंट की गई; 'जुग-जुग जिओ' का आशीर्वाद मिला

    6 hours ago

    1

    0

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को व्हाइट हाउस में दिवाली मनाई। इस दौरान उन्होंने भारतीय मूल के अधिकारियों और कारोबारियों के साथ ओवल ऑफिस में दीया जलाया। उन्हें हनुमान चालीसा की एक प्रति भी भेंट की गई। इस मौके पर उनके प्रशासन में शामिल भारतीय मूल के अधिकारी, कारोबारी और बड़ी कंपनियों के CEO मौजूद रहे। समारोह में अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा, मशहूर शेफ विकास खन्ना भी शामिल हुए। भारतीय कारोबारियों ने ट्रम्प को 'जुग-जुग जिओ' का आशीर्वाद दिया और भारत-अमेरिका की दोस्ती मजबूत होने की कामना की। विदेश मंत्री रुबियो भी समारोह में पहुंचे ओवल ऑफिस में हुए इस कार्यक्रम में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और सोशल सिक्योरिटी एडमिनिस्ट्रेशन के डिप्टी कमिश्नर अर्जुन मोदी भी मौजूद थे। विशाल गोंडल ने एक्स पर लिखा, ओवल ऑफिस में रोशनी और आपसी जुड़ाव का एक खास पल है। ट्रम्प के साथ दिवाली मनाना सम्मान की बात है। गोंडल के मुताबिक, ट्रम्प को दी गई हनुमान चालीसा की यह प्रति भगवान हनुमान को समर्पित तुलसीदास का भजन है, जिसे लाखों लोग साहस, भक्ति और शक्ति के लिए पढ़ते हैं। बुश ने शुरू की थी व्हाइट हाउस में दिवाली मनाने की परंपरा व्हाइट हाउस में दिवाली मनाने की परंपरा 2003 में तत्कालीन राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू. बुश ने शुरू की थी। शुरुआत में ये कार्यक्रम व्हाइट हाउस के पास स्थित आइजनहावर एग्जीक्यूटिव ऑफिस बिल्डिंग में होते थे। इनमें भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक और भारतीय राजनयिक शामिल होते थे। 2009 में तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा व्हाइट हाउस में दीया जलाने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बने थे। उन्होंने ईस्ट रूम में आयोजित समारोह में दीपक जलाया था। इसके बाद से व्हाइट हाउस के अलग-अलग हिस्सों में दिवाली समारोह आयोजित होने लगे। इनमें ओवल ऑफिस और रूजवेल्ट रूम भी शामिल हैं। व्हाइट हाउस में दिवाली सेलिब्रेशन से जुड़ी कुछ तस्वीरें... साल- 2016 साल- 2019 साल- 2021 साल- 2025 गूगल पर ट्रेंड कर रही दिवाली… सोर्स- गूगल ट्रेंड्स -------------------------- यह खबर भी पढ़ें… हार के बाद ट्रम्प ने करीबी सलाहकार सूसी को निकाला: स्टीफन मिलर को जिम्मेदारी; भारत विरोधी बयानों से चर्चा में आए थे अमेरिका में मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद व्हाइट हाउस में बड़ा बदलाव हुआ है। सूसी वाइल्स ने चीफ ऑफ स्टाफ पद से इस्तीफा दे दिया है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मीन राशि
    Next Article
    बांग्लादेश में टैगोर की तस्वीर पर कालिख पोती:पोस्टर पर लिखा- मुस्लिम विरोधियों की यहां जगह नहीं; ढाका यूनिवर्सिटी बनाने का विरोध करने के आरोप

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment