Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अंडर-19 ट्रायल मैच में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन:बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने चयनकर्ताओं को प्रभावित किया, नई प्रतिभाएं सामने आईं

    3 hours ago

    2

    0

    उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (सत्र 2026–27) की ओर से अंडर-19 खिलाड़ियों के चयन के लिए ट्रायल मैच आयोजित किया गया। इस मुकाबले में युवा क्रिकेटरों ने अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा। मैच टीम ‘डी’ और टीम ‘एफ’ के बीच खेला गया, जिसमें खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में अपनी प्रतिभा दिखाई। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव कौशल कुमार सिंह ने बताया कि ट्रायल का उद्देश्य खिलाड़ियों की क्षमता का आकलन करना और आगामी अंडर-19 टीम के लिए योग्य प्रतिभाओं का चयन करना है। बल्लेबाजों ने दिखाया दम मैच में अभिषेक, युवराज सिंह (अंडर-19 खिलाड़ी), अमन राजपूत, हेमंत अवस्थी, मदन मोहन, अस्मित दुबे, अमरजीत सिंह और हर्षराज सिंह ने शानदार बल्लेबाजी की। इन खिलाड़ियों ने संयम और आक्रामकता का बेहतरीन संतुलन दिखाते हुए चयनकर्ताओं को प्रभावित किया। गेंदबाजों का भी रहा जलवा गेंदबाजी में विराज निषाद, प्रणव श्रीवास्तव, उत्कर्ष सिंह और शौर्य गुप्ता ने सटीक लाइन-लेंथ और बेहतर नियंत्रण के साथ गेंदबाजी की। इन गेंदबाजों ने बल्लेबाजों को कड़ी चुनौती दी और चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा। यह ट्रायल मैच अंडर-19 टीम के गठन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर चयनकर्ता अंतिम टीम का गठन करेंगे, जिससे प्रदेश को भविष्य के प्रतिभाशाली क्रिकेटर मिल सकेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चेकिंग टीम पर हमला करने वाला डंपर चालक गिरफ्तार:5 अप्रैल को कुचलने की कोशिश की थी, अब जेल भेजा गया
    Next Article
    जानलेवा हमले में दो आरोपी दोषी करार:विशेष न्यायाधीश ने 5-5 साल कारावास और अर्थदंड की सजा सुनाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment