Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    AERO बैनर अधिकारी की जगह भाजपा मंडल अध्यक्ष का नंबर:एक माह से लगा है गलत नंबर वाला बैनर; जांच के आदेश, बूथ 142 से 148 तक की जिम्मेदारी AERO को

    5 hours ago

    1

    0

    कुशीनगर जिले की विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 335 रामकोला में एसआईआर (SIR) फॉर्म और नोटिसों के निस्तारण के लिए बूथ संख्या 142 से 148 तक की जिम्मेदारी एईआरओ (AERO) के रूप में आपूर्ति निरीक्षक अरविंद कुमार मद्धेशिया को सौंपी गई है। कप्तानगंज तहसील परिसर में पूर्ति निरीक्षक कार्यालय के सामने लगे बैनर में बड़ी त्रुटि सामने आई है। बैनर पर अधिकारी के नाम के साथ जो मोबाइल नंबर अंकित है, वह स्थानीय भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद मिश्रा का बताया जा रहा है। ऐसे में जिन मतदाताओं को नोटिस जारी हो रही है, वे जब संपर्क के लिए दिए गए नंबर पर कॉल करते हैं तो फोन अधिकारी की बजाय भाजपा नेता के पास पहुंच रहा है। मतदाताओं ने बताया—कार्यालय के चक्कर, समाधान नहीं मिश्रौली निवासी युवराज सिंह ने बताया कि वे कई बार तहसील गए, लेकिन अधिकारी से मुलाकात नहीं हो सकी। बैनर पर दिए नंबर पर कॉल करने पर पता चला कि नंबर किसी अन्य व्यक्ति का है। वहीं बन्देलीगंज निवासी मुलायम यादव ने कहा कि फॉर्म संबंधी समस्या लेकर कई बार कार्यालय गए, लेकिन गलत नंबर अंकित होने से भ्रम की स्थिति बनी हुई है। अधिकारी बोले—बैनर छपवाने में ‘मिस प्रिंट’ आपूर्ति निरीक्षक अरविंद कुमार का कहना है कि वे रोजाना कार्यालय में बैठते हैं और बैनर छपवाते समय “मिस प्रिंट” हो गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद मिश्रा से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ। एक महीने से त्रुटि न सुधरने पर उठे सवाल स्थानीय लोगों का कहना है कि बैनर करीब एक महीने से अधिक समय से लगा है, इसके बावजूद गलत नंबर की त्रुटि को ठीक नहीं किया गया। जबकि दोनों नंबरों में स्पष्ट अंतर बताया जा रहा है। पूर्व मंत्री ने बताया गंभीर लापरवाही पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह ने इसे गंभीर प्रशासनिक लापरवाही बताते हुए कहा कि जिन अधिकारियों को फॉर्म में त्रुटि सुधारने की जिम्मेदारी दी गई है, उन्हीं की ओर से ऐसी गलती होना गैर-जिम्मेदाराना है। उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी से जांच कर संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम बोले—मामले की कराई जाएगी जांच इस संबंध में कप्तानगंज एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता ने कहा कि मामला अब संज्ञान में आया है। जांच कराई जाएगी और जवाब तलब कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नगर निगम ने 28 आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवा समाप्त की:संघर्ष समिति ने सौंपा ज्ञापन, बहाली न होने पर हड़ताल की चेतावनी
    Next Article
    टी-20 वर्ल्डकप, ऑस्ट्रेलिया का 7वां विकेट गिरा:ड्वार्शुइस आउट, रेनशॉ का अर्धशतक, 14 बॉल पर 39 रन चाहिए; जिम्बाब्वे ने 170 रन का टारगेट दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment