Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    1.37 लाख छात्र 196 केंद्रों पर देंगे एग्जाम:नकल पर केंद्र व्यवस्थापक जिम्मेदार, गाजीपुर में 18 फरवरी से यूपी बोर्ड परीक्षा

    1 hour ago

    1

    0

    गाजीपुर में माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 18 फरवरी 2026 से शुरू होंगी। ये परीक्षाएं 12 मार्च 2026 तक दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। जिले में कुल 1.37 लाख परीक्षार्थी 196 केंद्रों पर एग्जाम देंगे। इन परीक्षाओं को नकलविहीन और सुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के संबंध में जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। इसमें पुलिस अधीक्षक ईरज राजा भी मौजूद रहे। बैठक ऑडिटोरियम सभागार में आयोजित की गई थी। जिलाधिकारी ने बताया कि हाईस्कूल के लगभग 67 हजार और इंटरमीडिएट के करीब 70 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। कुल 196 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 29 अति संवेदनशील और 63 संवेदनशील केंद्र चिन्हित किए गए हैं। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए प्रश्नपत्रों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। परिषद से प्राप्त प्रश्नपत्रों को पुलिस अभिरक्षा में सुरक्षित स्थान पर 24 घंटे सीसीटीवी निगरानी में रखा जाएगा। परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्र डबल लॉक वाली स्टील या लोहे की अलमारी में रखे जाएंगे। इसकी एक चाबी केंद्र व्यवस्थापक, दूसरी स्टैटिक मजिस्ट्रेट और तीसरी बाह्य केंद्र व्यवस्थापक के पास रहेगी। स्ट्रांग रूम परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले और समाप्ति के एक घंटे बाद संबंधित अधिकारियों की मौजूदगी में खोला और बंद किया जाएगा। प्रश्नपत्र का लिफाफा परीक्षा प्रारंभ होने से अधिकतम 15 मिनट पूर्व दो बाह्य और एक आंतरिक शिक्षक की उपस्थिति में खोला जाएगा। यह पूरी प्रक्रिया भी सीसीटीवी की निगरानी में होगी। परीक्षा की निगरानी के लिए 12 जोन, 32 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 8 सचल दल गठित किए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर एक-एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात रहेगा। इसके अतिरिक्त, फ्लाइंग स्क्वायड टीम परीक्षा अवधि में लगातार भ्रमण करेगी। जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्र के 100-200 मीटर की परिधि में कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति या असलहाधारी मौजूद नहीं रहेगा। यदि विद्यालय परिसर में एक से अधिक प्रवेश द्वार हैं, तो अतिरिक्त द्वारों को सील किया जाएगा। बिजली, जनरेटर, इंटरनेट, सीसीटीवी और डीजल जैसी आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता पूर्व में ही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। नकल पर सख्ती, FIR के निर्देश एसपी ने निर्देश दिया कि किसी भी अप्रिय स्थिति में तत्काल पुलिस बल और कंट्रोल रूम को सूचना दी जाए। यदि कोई परीक्षार्थी अनुचित साधनों का प्रयोग करते पकड़ा जाता है या फर्जी परीक्षार्थी मिलता है तो उसके विरुद्ध उप्र सार्वजनिक परीक्षा अनुचित साधन निवारण अधिनियम 1998 के तहत एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। किसी भी पुरुष कर्मी द्वारा बालिकाओं की तलाशी नहीं ली जाएगी। संबंधित विषय के शिक्षक की ड्यूटी उस विषय की परीक्षा में कक्ष निरीक्षक के रूप में नहीं लगाई जाएगी। मॉनिटरिंग सेल और कंट्रोल रूम का निरीक्षण बैठक के बाद डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से राजकीय सिटी इंटर कॉलेज, गाजीपुर में बनाए गए मॉनिटरिंग सेल और कंट्रोल रूम का स्थलीय निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि परीक्षा की शुचिता सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी स्तर पर लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में चाइनीज मांझे से युवक का गला कटा:बाइक से गिरकर तड़पता रहा, 7 टांके लगे; हालत गंभीर
    Next Article
    पत्नी की हत्या में पति को 10 साल की सजा:गाजीपुर कोर्ट ने 8 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment