Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में किशोरी ने घर में की आत्महत्या:मां से कहासुनी के बाद फांसी लगाई, पुलिस ने शुरू की जांच

    1 hour ago

    1

    0

    सीतापुर के सिधौली कस्बे में शुक्रवार को एक 17 वर्षीय किशोरी ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। किशोरी की पहचान सौम्या शर्मा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मां से पैसों की मांग पूरी न होने और मामूली कहासुनी के बाद उसने यह कदम उठाया। सौम्या ने घर के कमरे में पंखे से दुपट्टे के सहारे लटककर अपनी जान दे दी। मृतका के परिजन मूल रूप से थाना मिश्रित के औरंगाबाद के रहने वाले हैं और सिधौली कस्बे में किराए के मकान में रह रहे थे। घटना की सूचना मिलने पर कस्बा इंचार्ज हरिश्चन्द्र यादव मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। कोतवाली प्रभारी विजयेन्द्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाल्टी भर पानी में मिलाया 1 लीटर दूध, VIDEO:महोबा के स्कूल में 90 बच्चों को पिलाया, प्रिंसिपल देखती रही
    Next Article
    हरदोई में वाहन की टक्कर से दो मासूमों की मौत:हादसे में मां-बाप घायल, बाइक से अपने गांव जा रहे थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment