Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अफेयर के शक में बहन की गोली मारकर हत्या की:मेरठ में मां बोली- गिरने से चोट लगी, डॉक्टरों ने गनशॉट देख पुलिस बुलाई

    1 day ago

    1

    0

    मेरठ में अफेयर से नाराज भाई ने 21 साल की बहन की शनिवार सुबह 6 बजे हत्या कर दी। उसने बहन के सिर में गोली मारी। वारदात के बाद भाई घर में छिप गया। गोली की आवाज सुनकर मां दौड़कर पहुंची तो बेटी खून से लथपथ फर्श पर पड़ी थी। घरवाले लड़की को लेकर जगदंबा अस्पताल गए। बेटे को बचाने के लिए मां ने डॉक्टरों को बताया कि बेटी की गिरने से चोट लगी है, लेकिन गनशॉट होने पर डॉक्टरों ने पुलिस को सूचना दे दी। हालांकि इलाज के दौरान अक्सा की मौत हो गई। इधर, पुलिस जांच-पड़ताल में पता चला कि भाई आरिश (23) ने ही वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने उसे घर से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर 315 बोर का तमंचा भी बरामद किया गया है। आरोपी ने पूछताछ में हत्या करना कबूल कर लिया है। वारदात लोहिया नगर थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी की है। 3 तस्वीरें देखिए… जानिए पूरा मामला एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि शनिवार सुबह 7 बजकर 10 मिनट पर जगदंबा अस्पताल से फोन आया। सूचना मिली कि एक घायल युवती को अस्पताल लाया गया है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। जांच में यह गनशॉट का मामला निकला। लड़की को गोली लगी थी। इसके बाद सीओ लड़की के घर गए। पूछताछ और जांच में पता चला कि लड़की को उसके अपने भाई आरिश ने गोली मारी थी। अब तक की पूछताछ में सामने आया है कि अक्सा पड़ोस के एक युवक से बातचीत करती थी। इसकी जानकारी घरवालों को हो गई थी, इसलिए परिवार उसका निकाह कराना चाहता था। लेकिन अक्सा ने शादी से इनकार कर दिया था और वह उस युवक से बातचीत करती रही। शुक्रवार रात भी इसी बात को लेकर परिवार में झगड़ा हुआ था। आशंका है कि इसी कारण शनिवार सुबह भाई ने उसकी हत्या कर दी। मां बोली- बाथरूम गई थी, लौटी तो बेटी की लाश पड़ी थी अक्सा की मां आसिफा ने बताया-मैंने कुछ नहीं देखा। नमाज पढ़कर टॉयलेट गई थी। बाहर निकली तो बेटी खून से लथपथ पड़ी थी। मैं और बच्चे अकेले इस मकान में रहते हैं। अक्सा ने आठवीं तक पढ़ाई की थी। अक्सा के पिता का 12 साल पहले निधन हो चुका है। अक्सा चार भाइयों में इकलौती बहन थी। सबसे बड़ा बेटा आरिश है, दूसरे नंबर पर अक्सा, जबकि उसके बाद कैफ, फिर आहद और जुनैद हैं। --------------------- ये खबर भी पढ़ें… 'मम्मी के पेट पर चढ़कर पापा ने चाकू मारे':मेरठ में बेटा बोला- मां तड़पती-चीखती रही; पापा कहते रहे- वीडियो बना... मैं तेरी रील बनवाऊंगा मम्मी आंगन में पड़ी थीं। उनके पूरे कपड़े खून में लाल थे। हाथ, चेहरे और गले से खून बह रहा था। मम्मी चिल्ला रही थी- बचाओ-बचाओ छोड़ दो, लेकिन पापा मम्मी के पेट पर बैठे थे। उनके एक हाथ में चाकू था, दूसरे से मम्मी को पकड़ रखा था। चाकू से मम्मी को गोदे जा रहे थे। काफी मिन्नतों के बाद भी पापा रुके नहीं। बस कह रहे थे, वीडियो बना, तू वीडियो ही बना ले। मैं तेरी रील बनवाऊंगा... इसके बाद पापा ने खुद को भी चाकू मार लिया।’ पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:जाली नोटों के तस्कर जाकिर पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार, 25 हजार रुपए का था इनामी
    Next Article
    5.85 की बिजली, कारपोरेशन ने 4.55 रुपए में बेची:टोरेंट की वजह से एक साल में 312 करोड़ की लगी चपत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment